फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A synthetic running track and an astro-turf hockey court will be constructed in Kushinagar.DM's initiative

UP: एथलीट्स को मिलेंगी बेहतर खेल सुविधाएं, कुशीनगर में बनेगा सिंथेटिक रनिंग ट्रेक- DM की पहल

Tue, 28 Oct 2025 06:43 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 28 Oct 2025 06:43 PM IST
सार

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि जिले में खेल अधोसंरचना को सुदृढ़ करने एवं खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में 400 मीटर सिंथेटिक रनिंग ट्रैक और 7-ए-साइड एस्ट्रो-टर्फ हॉकी फील्ड के निर्माण कार्य का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है।

विज्ञापन
A synthetic running track and an astro-turf hockey court will be constructed in Kushinagar.DM's initiative
डीएम, महेंद्र सिंह तंवर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जिला खेल अधोसंरचना के विकास के लिए जिला स्टेडियम में 400 मीटर सिंथेटिक रनिंग ट्रैक और एस्ट्रो-टर्फ हॉकी कोर्ट के निर्माण होगा। इस निर्माण कार्य पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए डीएम ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। शासन की तरफ से स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

विज्ञापन


डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि जिले में खेल अधोसंरचना को सुदृढ़ करने एवं खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में 400 मीटर सिंथेटिक रनिंग ट्रैक और 7-ए-साइड एस्ट्रो-टर्फ हॉकी फील्ड के निर्माण कार्य का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है।

विज्ञापन

इन दोनों परियोजनाओं के माध्यम से जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे उनके भीतर खेल प्रतिभा को प्रोत्साहन मिलेगा।

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि भेजे गए प्रस्ताव में ट्रैक बेस निर्माण, सिंथेटिक मैट बिछाने, लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप, पोल वॉल्ट, वॉटर जंप, हॉर्टिकल्चर एरिया, हॉकी ग्राउंड एस्ट्रो-टर्फ, लाइटिंग, फेंसिंग, ड्रेनेज सिस्टम, सीसी रोड, ट्यूबवेल बोरिंग और रेन वॉटर हार्वेस्टिंग जैसी सभी आधुनिक सुविधाओं का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने बताया कि शासन को भेजा गया प्रस्ताव सीपीडब्यूडी डीएसआर-2023 एवं इलेक्ट्रिकल डीएसआर - 2022 के आधार पर तैयार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed