फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A retired teacher died after being hit by a truck.

Kushinagar News: ट्रक की चपेट में आने से सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत

Thu, 18 Dec 2025 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 18 Dec 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
A retired teacher died after being hit by a truck.
तमकुहीराज। थाना क्षेत्र के हाइवे स्थित बनवरिया के ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार सेवानिवृत्त शिक्षक सहित दो लोग घायल हो गए। मौजूद लोगों ने उन्हें सीएचसी तमकुहीराज भेजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टर ने रविंद्रनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

तरयासुजान थाना क्षेत्र के हफुआ जीवन निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक जोखन पांडेय (85) बुधवार को गांव के नरेंद्र मिश्र (46) के साथ बाइक से पडरौना गए थे। वहां से बुधवार की शाम वे एनएच के रास्ते घर लौट रहे थे। शाम करीब छह बजे वे एक ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोग दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी तमकुहीराज भेजा। वहां उनकी हालत गंभीर देख डाॅक्टर ने दोनों को मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान जोखन की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed