फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A rally was organized to encourage enrollment in government schools.

Kushinagar News: रैली निकाल कर सरकारी विद्यालयों में नामांकन के लिए किया प्रेरित

Sun, 12 Apr 2026 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 12 Apr 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
A rally was organized to encourage enrollment in government schools.
सीताराम चौराहा। क्षेत्र के दुमही संविलयन विद्यालय दुमही परिसर से शनिवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने गांव में भ्रमण कर अभिभावकों को अपने बच्चों का नामांकन सरकारी विद्यालयों में कराने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

नोडल शिक्षक बालकृष्ण ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का मूल अधिकार है। इसके लिए अभिभावकों की सक्रिय भूमिका बेहद आवश्यक है। उन्होंने सरकारी विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देते हुए बताया कि यहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। शिक्षकों ने अभिभावकों को नामांकन प्रक्रिया व डीबीटी की जानकारी भी दी। साथ ही बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को सशक्त बना सकें।
विज्ञापन

इस दौरान रमेश प्रसाद पटेल, मासूम रजा अंसारी, राज वर्मा, उमेश प्रसाद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed