फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A procession, rally, and public meeting will be organized on Ambedkar Jayanti.

Kushinagar News: आंबेडकर जयंती पर जुलूस-रैली व जनसभा का होगा आयोजन

Sun, 12 Apr 2026 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 12 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
A procession, rally, and public meeting will be organized on Ambedkar Jayanti.
सुकरौली। क्षेत्र के परसिया गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे जुलूस-रैली के साथ होगी। रैली परसिया से प्रारंभ होकर आसपास के गांवों शंखपार, अहिरौली और पिड़रा होते परसिया लौटेगी। इस दौरान बाबा साहब के विचारों और उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। रैली में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।रैली के समापन के बाद एक जनसभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कई नामचीन वक्ता बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्ष और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डालेंगे। इसके साथ ही सहभोज का भी आयोजन सुनिश्चित किया गया है, जिसमें क्षेत्र के लोग एक साथ बैठकर भोजन करेंगे। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे समय से कार्यक्रम में पहुंचकर इसे सफल बनाएं। आयोजन समिति के सदस्यों का कहना है कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता और जागरूकता को बढ़ावा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed