{"_id":"6ab829d4dfd9e87c8e09a4c0","slug":"a-procession-of-baba-ganinath-was-taken-out-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-168872-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बाबा गणिनाथ की शोभायात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बाबा गणिनाथ की शोभायात्रा निकाली
विज्ञापन
सेवरही में बाबा गणिनाथ की निकाली गई शोभा यात्रा में शामिल लोग।संवाद
- फोटो : Archive
तमकुहीरोड। सेवरही कस्बे में शनिवार को कांदू मद्धेशिया समाज की ओर से कुलगुरु बाबा गणिनाथ का पूजन किया गया। समाज के लोगों ने शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा का समाज के लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। बाहर से आए कलाकारों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
सेवरही कस्बा में कांदू मद्धेशिया समाज की ओर से कुलगुरु बाबा गणिनाथ की शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा मिल गेट वाली दुर्गा मंंदिर से निकल कर मालवीय नगर, जवाहर नगर, तुलसी नगर, किदवई नगर, गांधी नगर होते हुए आनंद चित्र मंंदिर परिसर पहुंची। शोभायात्रा का पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू, आयोजन समिति के अध्यक्ष मायाशंकर निर्गुणायत, जिला मंत्री दीनानाथ वैश्य आदि ने स्वागत किया। उसके बाद विधिविधान से कुलगुरु बाबा गणिनाथ की पूजा की गई। बाहर से आए कलाकारों ने शिव शक्ति सहित अन्य झांकियों की प्रस्तुति की। अंत में सहभोज का आयोजन कर लोगों में महाप्रसाद के वितरण कियागया।
इस दौरान पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, श्यामसुंदर विश्वकर्मा, डाॅ. उदयनारायण गुप्ता, प्रहलाद केशरी आदि मौजूद रहे।
धूमधाम से मनाई गई गणिनाथ की जयंती : बनकटा बाजार। क्षेत्र में बाबा गणिनाथ की जयंती पूरी श्रद्धा के साथ मनाई गई। श्रद्धालुओं ने अपने समाज के कुलदेव बाबा गणिनाथ महाराज की पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आराधना की। कार्यक्रम का शुभारंभ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू ने बतौर मुख्य अतिथि के बाबा गणिनाथ के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकरकिया। आरती और भजन-कीर्तन के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि अजय कुमार लल्लू ने बाबा गणिनाथ के व्यक्तित्व व उनके बताए सत्य, अहिंसा और सामाजिक एकता के मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। संवाद