{"_id":"68c71626aec9c13d3902c9f7","slug":"a-nine-year-old-girl-died-after-being-electrocuted-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-145294-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: करंट की चपेट में आने से नौ वर्षीय बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: करंट की चपेट में आने से नौ वर्षीय बालिका की मौत
Mon, 15 Sep 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 15 Sep 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नरहरिया गांव के डिबनी बाजार में रविवार की सुबह खेलते समय नौ वर्षीय रोशनी करंट की चपेट में आ गई। परिजन उसे मेडिकल काॅलेज ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।
परमात्मा शर्मा की तीन संतान हैं। दो बेटे और एक बेटी। बेटी रोशनी सबसे बड़ी संतान थी। परिजनों के अनुसार हादसे के समय परमात्मा की पत्नी जीवित्पुत्रिका व्रत रखी हुई थीं। रविवार भोर में पूजा-पाठ के बाद बेटी रोशनी को लेकर डिबनी बाजार की तरफ टहलने निकली थीं। इसी बीच रोशनी पास की एक दुकान के सामने लगे लोहे के पाइप से खेलने लगी। उस पाइप में बिजली का करंट पहले से उतरा था।
रोशनी ने जैसे ही पाइप को पकड़ा वैसे ही वह करंट की चपेट में आकर झुलस गई। शोर-शराबा सुनकर लोग दौड़े और तत्काल उसे मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी के मौत की जानकारी परिवार में मिलते ही चीख-पुकार मच गया।