फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A member of the Women's Commission listened to the women's grievances.

Kushinagar News: महिला आयोग की सदस्य ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं

Wed, 26 Aug 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 26 Aug 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
A member of the Women's Commission listened to the women's grievances.
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग कि सदस्य जनक नंदिनी ने तहसील सभागार में महिलाओ कि समस्या सुनी और
कप्तानगंज। राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने मंगलवार को कप्तानगंज कस्बे में मिशन शक्ति-पांच के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने महिलाओं एवं बच्चों की पोषण सुरक्षा और सशक्तीकरण से जुड़े पहलुओं की समीक्षा की तथा लाभार्थियों को जागरूक किया। महिलाओं की समस्याएं सुनकर निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत कप्तानगंज सीएचसी से हुई। कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में केक काटकर नवजात कन्याओं का जन्मदिन मनाया गया। माताओं को बेबी किट और मिठाई दी गई। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न पटल का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सूर्यभान कुशवाहा को शौचालय की मरम्मत का कार्य शीघ्र पूरा कराने तथा मरीजों और तीमारदारों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अस्पताल की अन्य आवश्यकताओं को लेकर भी उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी से जानकारी ली।
विज्ञापन

डॉ. सूर्यभान कुशवाहा ने अस्पताल में सोलर पैनल लगाने, इमरजेंसी वार्ड का विस्तार करने तथा सभी बेड तक पाइपलाइन के माध्यम से ऑक्सीजन की व्यवस्था कराने की मांग रखी। इस पर महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि इन मांगों को रिपोर्ट के माध्यम से शासन को भेजा जाएगा। इसके बाद उन्होंने नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया। तहसील सभागार में आयोजित जनसुनवाई के दौरान महिलाओं की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 28 मामले सामने आए, जिनमें आठ मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। आंगनबाड़ी केंद्र सुधियानी में आयोजित पोषण चौपाल में भी जनक नंदिनी ने भाग लिया। यहां गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई गई और छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी पात्र लाभार्थियों तक समय से पोषण सामग्री पहुंचाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed