फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   a man was died in beat

मारपीट में घायल युवक की मौत

Mon, 15 Nov 2021 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
a man was died in beat
मारपीट में घायल युवक की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेबुआ रायगंज। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के लीलाधरछपरा गांव में रविवार रात करीब आठ बजे हुई मारपीट में घायल एक युवक की मौत हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए गोरखपुर ले जा रहे थे। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।

गांव के ही श्रीकांत यादव के पुत्र भोलू उम्र 25 वर्ष का गांव के ही एक युवक से विवाद हो गया था। दोनों के बीच हुई मारपीट में भोलू गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में भोलू की मौत हो गई। सोमवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद भोलू का शव आने पर चीत्कार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुटी है। एसओ गिरजेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिल गई है। जांच पड़ताल कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed