फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   a man requested to police to meet with wife

Kushinagar News: साहब! पत्नी से मिला दो, ससुराल वाले कर रहे परेशान

Thu, 27 Jul 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 27 Jul 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
a man requested to police to meet with wife
घर आने से पहले मोबाइल पर ससुराल वालाें से होती थी रोज बातें
विज्ञापन

पत्नी की देखभाल के लिए 2.40 लाख सास के खाते में भेजा है
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। पत्नी गर्भवती हुई तो पति शहर कमाने चला गया। देखभाल के लिए रुपये भेजा। घर लौटा तो ससुराल वाले पत्नी से मिलने नहीं दे रहे हैं। रकम मांगने पर पीटने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस को तहरीर देकर एक युवक ने पत्नी से मुलाकात कराने की गुहार लगाई है।

पडरौना नगर के इंदिरा नगर मोहल्ला निवासी जमील की शादी नगर के एक मोहल्ले में हुई है। पत्नी गर्भवती हुई तो उसे मायके पहुंचाने के बाद काम करने शहर चला गया। आरोप है कि पत्नी की देखभाल के लिए सास के बैंक खाते में 2.40 लाख रुपये भेजा है। घर आने से पहले पत्नी और ससुरालवालों से मोबाइल पर हर रोज बात भी होती थी, लेकिन आने पर ससुराल वाले पत्नी से नहीं मिलने दे रहे हैं। दिए हुए रुपये मांगने पर मारपीट पर आमादा हो जा रहे हैं। इसे लेकर साहब कई दिनों से परेशान हूं। किसी तरह पत्नी से मिला दो।
विज्ञापन

खड्डा के थानाध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। पारिवारिक विवाद है। सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed