फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   a labour died in incident

दीवार तोड़ते वक्त गिरा मलबा, दबकर मजदूर की मौत

Mon, 01 Feb 2021 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
a labour died in incident
दीवार गिरने की घटना में मृतक मजदूर धर्मेंद्र।संवाद न्यूज एजेंसी। - फोटो : KUSHINAGAR
दीवार तोड़ते वक्त गिरा मलबा, दबकर मजदूर की मौत
विज्ञापन

सेवरही कस्बे के हरिकृष्ण मार्केट की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
सेवरही। स्थानीय कस्बे के हरिकृष्ण मार्केट में सोमवार की शाम को दीवार तोड़ते वक्त मलबा टूटकर गिरने की वजह से वहां काम कर रहा एक मजदूर दब गया। आनन-फानन मजदूर को मलबे से निकालकर सेवरही सीएचसी ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सेवरही थाने के बनरहा पश्चिम पट्टी गांव निवासी 30 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर धर्मेंद्र सेवरही कस्बे के हरिकृष्ण मार्केट में दीवार तोड़ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो शाम करीब सवा चार बजे अचानक दीवार का एक बड़ा हिस्सा गिर पड़ा। दीवार तोड़ रहा मजदूर धर्मेंद्र इस मलबे में दब गया। आनन-फानन उसे निकालकर सेवरही सीएचसी ले जाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। धर्मेंद्र के पिता तूफानी ने बताया कि उन्हें बताया गया कि बेटा घायल है, जबकि उसकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने पर खून से सने बेटे का शव मिला। पिता तूफानी का कहना है कि दो मजदूरों का काम था लेकिन उनका बेटा अकेले ही काम कर रहा था। घटना की सूचना पर सेवरही पुलिस चौकी प्रभारी पुरुषोत्तम राव मौके पर पहुंचे और तूफानी की तरफ से तहरीर लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। हादसे की सूचना मिलने पर घटनास्थल से लेकर सीएचसी तक लोगों की भीड़ लगी थी। इस संबंध में सीओ तमकुहीराज फूलचंद कन्नौजिया का कहना है कि घटना अभी उनकी जानकारी में नहीं आया है। सेवरही पुलिस से घटना का विवरण लेकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed