{"_id":"64d68a34a94e5ada360fd414","slug":"a-labour-burnt-by-current-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-2992-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आया मजदूर झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आया मजदूर झुलसा
Sat, 12 Aug 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 12 Aug 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। क्षेत्र के बभनौली गांव में एक मकान के निर्माण कार्य में लगा एक मजदूर हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। मौजूद लोग उसे सेवरही सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बभनौली में शुक्रवार की दोपहर बिजली निगम की विजिलेंस टीम महेश कुशवाहा के घर छापेमारी करने पहुंची। इसी दौरान बगल के विजय यादव के घर का निर्माण चल रहा था। उनकी छत से हाईटेंशन का तार गुजर रहा था।
उसी बीच ग्राम सपही टड़वा, थाना तुर्कपट्टी निवासी 32 वर्षीय मजदूर अरविंद कुशवाहा हाईटेंशन की तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। झुलसे मजदूर को मौजूद लोग सेवरही सीएचसी ले गए, जहां चिकित्साधिकारी डॉ. अमित जायसवाल ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।