{"_id":"6a29d520fad652b0f5070107","slug":"a-kiosk-caught-fire-under-suspicious-circumstances-and-the-shopkeeper-was-burnt-alive-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-161517-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: संदिग्ध हालात में गुमटी में लगी आग, जिंदा जल गया दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: संदिग्ध हालात में गुमटी में लगी आग, जिंदा जल गया दुकानदार
Thu, 11 Jun 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। थाना क्षेत्र के बसडीला पांडेय चौराहे पर मंगलवार की रात पान की गुमटी में संदिग्ध हालात में आग लगने से अंदर सो रहे 50 वर्षीय दुकानदार घनश्याम सिंह की जिंदा जलकर मौत हो गई।
घटना की जानकारी बुधवार सुबह ग्रामीणों को दुकान से धुआं उठता देखकर हुई। आनन-फानन में आग बुझाकर दुकानदार को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांस थम चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम कर मामले की जांच शुरू कर दी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव बसडीला पांडेय चौराहा के घनश्याम सिंह चौराहे पर पान की गुमटी में दुकान चलाते थे। इसी दुकान से परिवार का भरण-पोषण होता था। मंगलवार रात में दुकान से घर आए और भोजन करने के बाद चौराहे पर गुमटी के अंदर सो गए
बुधवार सुबह गांव के कुछ लोग टहलने निकले, तो घनश्याम की गुमटी से धुआं और आग की लपटें उठती दिखीं। ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के लोग जुट गए। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाई और घनश्याम सिंह को बाहर निकाला। लेकिन, तब तक वह बुरी तरह झुलस चुके थे, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे पत्नी शकुंतला देवी (45) (22) तथा तीन पुत्रियां रेखा (26), प्रीति (20 ) और अंजलि को छोड़ गए हैं। तीन पुत्रियों में दो की शादी हो चुकी है, जबकि एक बेटी और बेटे पवन की शादी नहीं हुई है। एसओ आलोक कुमार ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
आग किन कारणों से लगी, इसकी गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।न