फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A joint team from the Railways and the local administration removed encroachments.

Kushinagar News: रेलवे और स्थानीय प्रशासन की टीम ने हटवाया अतिक्रमण

Thu, 04 Jun 2026 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 04 Jun 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
A joint team from the Railways and the local administration removed encroachments.
पनियहवा में रेलवे की भूमि से अतिक्रमण हटा जेसीबी। संवाद - फोटो : मोनिका
छितौनी। यूपी-बिहार की सीमा से सटे पनियहवा चौराहे पर रेलवे की भूमि पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ बुधवार को स्थानीय प्रशासन और रेलवे की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान रेलवे की जमीन पर हुए अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही। इससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड के किनारे पनियहवा चौराहे पर रेलवे की भूमि पर बड़ी संख्या में मछली-भुजा की दुकानें और करीब एक दर्जन छप्पर, फूस और कटरैन की अन्य दुकानें चल रही थीं। पश्चिम चंपारण जिले के विभिन्न प्रखंडों के अलावा पूर्वी चंपारण, गोपालगंज समेत अन्य जिलों से लोग यहां आते थे। कुशीनगर, महराजगंज, देवरिया और गोरखपुर जनपदों से भी पर्यटकों एवं राहगीरों की भीड़ जुटती थी।
विज्ञापन

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के मेमो पर पिछले साल 20 मई को भी नोटिस जारी कर दुकानों को हटवाया गया था, लेकिन कुछ महीनों बाद फिर से रेलवे की भूमि पर कब्जा कर दुकानें और अस्थायी निर्माण कर लिए गए। हाल ही में रेलवे प्रशासन ने दोबारा नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था। नोटिस के बाद 15-20 दुकानदारों ने स्वयं दुकानें हटा लीं, जबकि शेष लोगों ने कब्जा बरकरार रखा। इसके बाद बुधवार को प्रशासनिक और रेलवे अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माणों को जमींदोज कर दिया। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि रेलवे भूमि पर अवैध कब्जे को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और दोबारा कब्जा करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान खड्डा नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य) केएस लाल, हनुमानगंज थाने के उपनिरीक्षक संतोष यादव, विवेक तिवारी, जीआरपी चौकी प्रभारी पनियहवा गोपाल यादव, आरपीएफ उपनिरीक्षक राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed