फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A huge crowd of devotees gathered for Lord Jagannath's Rath Yatra

Kushinagar News: भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब

Sat, 28 Jun 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 28 Jun 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
A huge crowd of devotees gathered for Lord Jagannath's Rath Yatra
सया में भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचते  श्रद्धालु। संवाद  
कसया। अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कान) के तत्वावधान में शुक्रवार को कसया में महाप्रभु भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

यात्रा में शामिल होने के लिए भक्त उमड़ पड़े। लोगों के हरि बोल..हरि बोल..के जयकारों से नगर गूंज उठा। यात्रा निकालने के पूर्व भगवान जगन्नाथ को 56 व्यंजनों का भोग लगाया गया। विधि विधान से पूजन व आरती पश्चात उन्हें रथ पर आसीन कराया गया। उनके साथ बलभद्र, माता सुभद्रा और हनुमान जी को रथ में विराजमान कराया गया।
व्यवस्थापक गोविंद गोपाल दास के नेतृत्व में निकली रथ यात्रा में आगे आगे बैंड बाजों के साथ विधायक पीएन पाठक, नगरपालिका अध्यक्ष किरण जायसवाल, प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार, संजय मद्धेशिया, सभासद राजेश मद्धेशिया, अमिय गुप्त, ओमप्रकाश जायसवाल, भोला जायसवाल यात्रा आदि अगुवाई किए। भक्तों में रथ पर विराजमान विग्रह के दर्शन की होड़ मची रही। चित्रतूली गली से निकली रथ यात्रा मुख्य मार्ग, गोलाबाजार, ओवरब्रिज चौराहा होते हुए पुनः उसी मार्ग से गांधी चौक, शहीद चौक होते हुए इस्कॉन मंदिर पहुंची। इस दौरान यात्रा का कई स्थानों पर स्वागत किया गया। गांधी चौक से यात्रा इस्कान केंद्र पहुंची जहां भक्तों में महाप्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन

सुरक्षा व व्यवस्थित यातायात के लिए पुलिस सजग रही। कार्यक्रम में रुद्रप्रताप सिंह, घनश्याम त्रिपाठी, पूनम देवी, सुधा रानी जायसवाल,उषा सोनी, पूजा देवी, रश्मि देवी,दीपक, अमित, राजन,अंकित, शुभम ,प्रिया जायसवाल, मनीष श्रीवास्तव,प्रभावती,रामेश्वर वर्मा, अमन मद्धेशिया, विजय वर्मा, दीपक मद्धेशिया, अमरचंद हिंदुस्तानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed