फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   a house demolished from fourlane

मकान को तहसील प्रशासन ने ध्वस्त कराया

Fri, 11 Dec 2020 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
a house demolished from fourlane
गोपालगढ तिराहे पर डिवाइडर तोड़वाते ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया पूर्ण बोहरा व एनएचएआई के जीएम आईके स - फोटो : KUSHINAGAR
मकान को तहसील प्रशासन ने ध्वस्त कराया
विज्ञापन

गोपालगढ़ मोड़ पर अतिक्रमण कर फोरलेन की जमीन में बना था
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। नगर को जाम से मुक्त कराने के लिए शुक्रवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एनएचएआई की टीम ने गोपालगढ़ मोड़ पर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि में बने मकान को ध्वस्त कराया। बाईपास मार्ग को आवागमन के लिए डिवाइडर तोड़कर सुव्यवस्थित कराया।
गोपालगढ़ तिराहे पर आएदिन हादसे होते रहे हैं। तिराहे पर सड़क की जमीन में बने मकान के चलते जाम भी लग रहा था। डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने तहसील प्रशासन को इस पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। एनएचएआई ने भी तहसील के उच्चाधिकारियों से तिराहे की जद में आए एक मकान को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। राजस्व टीम के सर्वे में भी शिकायत की पुष्टि हुई थी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोहरा शुक्रवार को एनएचएआई टीम के साथ पहुंचे और जेसीबी से मकान को ध्वस्त कराए। इसके अलावा फोरलेन का डिवाइडर तोड़वाकर बाईपास मार्ग को सीधे जोड़ दिया गया। इससे अब वाहनों की जाम से निजात मिलेगी। इस मौके पर एसआई रामचंद्र यादव, लेखपाल ब्रजेश मणि त्रिपाठी, अरविंद पति त्रिपाठी, डॉ. शैलेंद्र दूबे, सुनील दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो है।
मारपीट के बाद ट्रक चालक ने सड़क किया जाम
सलेमगढ़। तरयासुजान थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित एक पेट्रोल पंप के कर्मियों और ट्रक चालक के बीच मारपीट हो गई। इससे नाराज ट्रक चालक ने फोरलेन सड़क पर ट्रक खड़ा कर रास्ता जाम कर दिया। इससे करीब चार घंटे तक एनएच कीएक लेन में जाम की स्थिति बनी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक हटाकर आवागमन सामान्य कराया। शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे सलेमगढ़ स्थित एक पेट्रोल पंप के कर्मचारियों और सलेमगढ़ निवासी ट्रक चालक शंभू प्रसाद से ट्रक हटाने को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज चालक ने ट्रक को सड़क पर खड़ा कर एक लेन को जाम कर दिया और वहां से घर भाग गया। इससे एनएच-28 की एक लेन पर करीब चार घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। सूचना पर पहुंचे बहादुरपुर चौकी प्रभारी दीपक सिंह ने सड़क से ट्रक हटवाया और सड़क पर जाम से परेशान लोगों को निजात दिलाई। उन्होंने बताया कि एनएच पर हुए जाम को समाप्त करा दिया गया है। ट्रक चालक समेत पेट्रोल पंप के लोगों पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed