{"_id":"6637e70ef11ccca9260e6af7","slug":"a-grand-procession-will-start-from-myanmar-buddha-vihar-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-116422-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: म्यांमार बुद्ध विहार से निकलेगी भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: म्यांमार बुद्ध विहार से निकलेगी भव्य शोभायात्रा
Mon, 06 May 2024 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 06 May 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। वैशाख पूर्णिमा पर बुद्ध जयंती समारोह को लेकर म्यांमार बुद्ध विहार कुशीनगर में रविवार को बैठक आयोजित हुई। इसमें जयंती के सकुशल संपन्न कराने की तैयारियों पर चर्चा हुई। अध्यक्षता कुशीनगर भिक्षु संघ अध्यक्ष एबी ज्ञानेश्वर ने की। उन्होंने कहा कि वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध जयंती भारत में मनाए जाने वाले खास त्योहारों में से एक है। इस वर्ष 23 मई के दिन यह पर्व मनाया जाएगा। बुद्ध पूर्णिमा इसलिए भी खास है क्योंकि इस दिन भगवान बुद्ध से जुड़ी तीन महत्वपूर्ण तिथियां एकसाथ पड़ती हैं। भगवान बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण ये तीनों चीजें एक ही दिन हुई थीं।
उन्होंने बताया कि 22 मई को मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में विशेष सफाई अभियान व शाम को पूजा-अर्चना होगी। वहीं 23 मई को सुबह बौद्ध भिक्षुओं, अनुयायियों व उपासक- उपासिकाओं का दल छठवीं शताब्दी लेटी महात्मा बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष विश्व कल्याण और शांति के लिए विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। उसके उपरांत सात बजे सुबह से भव्य झांकी के साथ शोभायात्रा म्यांमार बुद्ध विहार से निकलकर राष्ट्रीय राजमार्ग से कसया गांधी चौक, फ्लाईओवर, दीवानी न्यायालय होते हुए रामाभार स्तूप व होटल पथिक निवास से झुंगवा और सुखारी छपरा होकर बुद्ध विहार पहुंचेगा। दोपहर बाद धम्म सभा होगी। शाम को विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
संचालन टीके राय ने किया। इस मौके पर रामनगीना समेत बौद्ध भिक्षुओं, उपासक उपासिकाएं व स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद थे।
--