फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A glimpse of Hindu-Muslim unity was seen in the procession

Kushinagar News: जुलूस में हिन्दू-मुस्लिम एकता की दिखी झलक

Sat, 06 Sep 2025 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
A glimpse of Hindu-Muslim unity was seen in the procession
पडरौना में निकाली गई झांकी। संवाद   
पडरौना। पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन पर जिले में शुक्रवार को जगह जगह जुलूस निकाले गए। स्थानीय नगर के छावनी नौका टोला, कसेरा टोली, गुदरी बाजार सहित अन्य जगहों पर जुलूस निकाले गए। पिपरा कनक प्रतिनिधि के अनुसार पैगंबर हज़रत मुहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर हिन्दू मुस्लिम एकता का मिसाल देखने को मिला। जुलूस में हिन्दू समाज के लोगों ने शामिल होकर भाईचारा का मिसाल कायम किया। पटहेरवा थाना क्षेत्र के पिपरा कनक जमा मस्जिद के परिसर में पिपरा कनक, बोदा टोला, धुसवा, मठिया, हसनपुरा, गगलवा, चैन पट्टी, बसंतपुर, खुद्दी टोला, मीर बिहार, मंगुरी पट्टी, कोटवा, टीकमपार आदी गांवों के जुलूस पहुंचा। बसपा के पूर्व मंडल जोन इंचार्ज सुनील कुमार ने कहा कि पैग़म्बर हजरत मुहम्मद इंसानियत, मोहब्बत और सच्चाई की मिसाल है। पिपराघाट प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में जूलूस शांति पूर्वक निकला। तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार सेवरही क्षेत्र में जुलूस निकाले गए। मदरसा दारूल ईशायत स्कूल सहित बेलवारी पट्टी, सिराज नगर, डफाली टोला, तुर्कवलिया, आजाद नगर अवदान टोला सहित अन्य गांवों में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed