{"_id":"6824eb6d92df12cae508afd4","slug":"a-girls-obscene-video-went-viral-relationship-broke-case-filed-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-137450-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: युवती का वायरल किया अश्लील वीडियो, टूटा रिश्ता, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: युवती का वायरल किया अश्लील वीडियो, टूटा रिश्ता, केस
Thu, 15 May 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 15 May 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
तरयासुजान। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की का अश्लील वीडियो वायरल कर शादी तोड़वाने, छेड़खानी करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में तरयासुजान पुलिस ने लिखित तहरीर के आधार पर एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़की ने तरयासुजान पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया कि संदीप निवासी बैजुआ थाना श्रीनगर जनपद बेतिया बिहार के साथ बातचीत होती थी। इसी का फायदा उठाकर संदीप उसका अश्लील फोटो बना लिया था। वह धमकी देता था कि वह किसी को बात बताई तो फोटो वायरल कर देगा। इसी डर की वजह से वह अपने घर वालों से नहीं बताई। 24 मई को उसकी शादी होने वाली थी। संदीप ने उसका अश्लील फोटो व वीडियो उसके होने वाले पति के व्हाट्सएप पर भेज दिया। इससे उसकी शादी टूट गई।
इससे पहले 11 मई को जब वह घर पर अकेली थी तो संदीप घर पर आकर उसके साथ छेड़खानी करने लगा तथा धमकी देने लगा कि अगर शादी किसी दूसरे के साथ करोगी तो जान से मार देगा। इससे उसका पूरा परिवार डरा सहमा हुआ है। इस संबंध में तरयासुजान थाना प्रभारी धनबीर सिंह ने बताया तहरीर के अधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।