फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   a girl molestated in sugarcane field

Kushinagar News: घास काटने गई बालिका से गन्ने के खेत में दुष्कर्म

Sat, 24 Jun 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 24 Jun 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
a girl molestated in sugarcane field
घास काटने गई बालिका से गन्ने के खेत में दुष्कर्म
विज्ञापन

दो समुदायों का मामला होने के कारण गांव में तनाव, आरोपी पुलिस की हिरासत में



दूसरे दिन घरवालों को हुई जानकारी, तहरीर मिलने पर कार्रवाई में जुटी पुलिस

पुलिस ने बनाया बालिका का वीडियो, घटना का जिक्र कर रो पड़ी


संवाद न्यूज एजेंसी

पडरौना (कुशीनगर)। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव के बाहर घास काटने गई दस वर्षीय बालिका से गन्ने के खेेत में एक युवक ने दुष्कर्म किया। युवक गैर समुदाय का होने के कारण गांव का माहौल गरमा गया। घर छोड़कर भागे युवक को पुलिस ने ढूंढकर हिरासत में ले लिया है।



जटहां बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की बालिका की मां और पिता शुक्रवार को अरनहवा गांव में अपने रिश्तेदार के घर गए थे। घर पर मौजूद दस वर्षीय बेटी गांव के बाहर घास काटने गई थी। इसी दौरान गांव का एक युवक पहुंचा और उसे गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


खून से लथपथ बालिका ने इसकी जानकारी शनिवार को सुबह अपनी मां को दी। घर पहुंचे मां और पिता को जब उसने हकीकत बताई तो मामला गरम हो गया। कुछ लोग उसके घर पहुंच गए, लेेकिन आरोपी युवक और उसका पिता घर छोड़कर भाग गए। बालिका के पिता ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी युवक को ढूंढकर हिरासत में ले लिया। बालिका का एक वीडियो भी पुलिस ने बनाया है। इसमें वह घटना का जिक्र करते हुए हैवान युवक का नाम लेकर रो रही है। घरवालों की मानें तो बालिका का कपड़ा खून से सना था। घरवालों ने एक निजी डॉक्टर से बालिका का इलाज कराया है।


इस संबंध में जटहां बाजार के थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार ने बताया कि युवक को हिरासत में रखा गया है। तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज किया जाएगा। दो समुदायों का मामला है। इसलिए गांव पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed