फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A four-year-old girl was molested in Kushinagar, lured with a cap.

Kushinagar News: मिठाई का लालच देकर 4 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, बिगड़ी हालत- आरोपी गिरफ्तार

Tue, 16 Dec 2025 05:45 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 16 Dec 2025 05:45 PM IST
सार

तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची रविवार को घर से कुछ दूर खेल रही थी। इसी बीच गढ़हिया पाठक निवासी दीपक उर्फ भोला उधर से गुजरा। बच्ची को अकेला देख उसे मिठाई देने का लालच देकर अपने साथ ले गया और एक खेत में उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
A four-year-old girl was molested in Kushinagar, lured with a cap.
दुष्कर्म( सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को 18 साल के युवक ने मिठाई का लालच देकर चार साल की मासूम से दुष्कर्म किया। ग्रामीणों ने आरोपी गढ़हिया पाठक निवासी दीपक उर्फ भोला को पकड़कर जमकर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। बच्ची की हालत गंभीर है और अस्पताल में जिंदगी के लिए जूझ रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची रविवार को घर से कुछ दूर खेल रही थी। इसी बीच गढ़हिया पाठक निवासी दीपक उर्फ भोला उधर से गुजरा। बच्ची को अकेला देख उसे मिठाई देने का लालच देकर अपने साथ ले गया और एक खेत में उसके साथ दुष्कर्म किया, जिससे बच्ची की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


बच्ची को उसी हालत में छोड़कर आरोपी वहां से भाग निकला। कुछ देर बाद बच्ची को होश आया तो किसी तरह वह घर पहुंची। इस मामले में सीओ तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी दीपक उर्फ भोला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed