फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A fight broke out between two groups, leaving 15 people injured.

Kushinagar News: दो पक्षों में मारपीट, 15 लोग घायल

Sat, 03 Jan 2026 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 03 Jan 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
A fight broke out between two groups, leaving 15 people injured.
मारपीट में घायल। स्रोत-सोशल मीडिया
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के माघी कोठिलवा गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्षों से कुल 15 लोग घायल हो गए। एक पक्ष के एक व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट लगी है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव के रमेश कुशवाहा और राजेश कुशवाहा के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चला आ रहा है। इसी विवाद को लेकर बृहस्पतिवार की देर शाम दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। उनके बीच विवाद बढ़ा तो मारपीट होने लगी। मारपीट की जानकारी होते ही पहुंचे आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत कर उनके बीच हुए विवाद को शांत कराया।
विज्ञापन

सूचना पर आई पुलिस दोनों पक्ष के घायलों को मेडिकल कॉलेज कुशीनगर भेजवाया। इस मारपीट में एक पक्ष से रमेश कुशवाहा, राजू कुशवाहा, अजय कुशवाहा, कंचन, रागिनी और चांदनी घायल हुए हैं। रमेश कुशवाहा के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई है। रमेश कुशवाहा की ओर से पुलिस को तहरीर देकर 11 लोगों के खिलाफ मारपीट व अन्य गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष से राजेश कुशवाहा, सुरेश, राहुल, रंजीत, माधुरी, सरिता, राकेश, गणेश और नितेश के घायल होने की सूचना है। समाचार लिखे जाने तक दूसरे पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। एसओ आलोक यादव ने बताया कि एक पक्ष की तरफ से मिली है, जबकि दूसरे पक्ष ने अभी तहरीर नहीं दिया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed