फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A fake fertilizer factory operating in a closed-down house has been busted.

Kushinagar News: बंद पड़े मकान में चल रही नकली उर्वरक फैक्टरी का भंडाफोड़

Tue, 16 Dec 2025 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
A fake fertilizer factory operating in a closed-down house has been busted.
रामधाम विशुनपुरा से बरामद नकली पोटाश। स्रोत-सोशल मीडिया
मंसाछापर/पडरौना। शहर के पास रामधाम विशुनपुरा गांव में एक मकान में नकली उर्वरक फैक्टरी चल रही थी। गोपनीय सूचना पर सोमवार को कृषि विभाग के अधिकारियों और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में इसका खुलासा हुआ। इस दौरान हालांकि कोई गिरफ्तार नहीं हुआ पर 12 बोरी नकली पोटाश, नमक का चूर्ण, नारंगी रंग और बोरे पैक करने की मशीन आदि बरामद हुए। पुलिस और कृषि विभाग के अधिकारी मकान मालिक से पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन


अपर जिला कृषि अधिकारी संदीप यादव ने बताया कि उन्हें गोपनीय सूचना मिली थी कि रामधाम विशुनपुरा गांव में नकली खाद फैक्टरी चल रही है। इस पर सोमवार को पुलिस को लेकर छापेमारी करने पहुंचे तो मकान बंद मिला। खुलवाया गया तो अंदर उर्वरक बनाने में उपयोग किए जाने वाले विभिन्न रसायन और सामग्री मिली। वहां नमक के पाउडर एवं चूने को मिलाकर नकली उर्वरक तैयार किया जा रहा था। मौके से प्लास्टिक की बोरियों में भरे हुए 12 बोरी नकली पोटाश बरामद किया। इसके अलावा फैक्टरी में मशीनों की सहायता से नकली पोटाश बनाकर उसे बोरियों में भरने का कार्य किया जा रहा था। हालांकि कोई पकड़ा नहीं गया। बरामद नकली उर्वरक सील कर नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। जिला कृषि अधिकारी मेनका सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया उर्वरक नियंत्रण आदेश का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। पुलिस के साथ साथ विभागीय कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन

लंबे समय से चल रहा था खेल
बताया जा रहा है कि सेवरही कस्बा के अंबेडकरनगर में लंबे समय से किराये के मकान में यह खेल चल रहा था। तभी से पुलिस व कृषि विभाग की टीम इस गिरोह से जुड़ी कड़ियों को जोड़ने में लगी थी। पुलिस ने जब केस दर्ज कर जांच की तो एमएफसी, टाटा, दयाल, वायर, बिरला शक्तिमान, पारस, आईपीएल जैसी ब्रांडेड कंपनियों के भारी मात्रा में रैपर, पैकिंग मशीन, नमक की बोरिया, केमिकल और 10 क्विंटल तैयार माल व 15 क्विंटल के आस पास कच्चा माल बरामद हुआ। सीओ तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह व जिला अपर कृषि अधिकारी डॉ. संदीप कुमार यादव भी मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहले भी पकड़ी गई है नकली खाद फैक्टरी
जिले में चल रहे नकली उर्वरक के काले धंधे की यह एक कड़ृी बताई जा रही है। इससे पहले 27 नवंबर को तमकुहीरोड से सेवरही पुलिस ने ब्रांडेड कंपनियों के नाम से बनाये जा रहे नकली उर्वरक व कीटनाशक की फैक्टरी पकड़ी थी। एक पिकअप, 10 क्विंटल तैयार उर्वरक व 15 क्विंटल कच्चा माल और अन्य सामग्री बरामद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed