{"_id":"5a36b4404f1c1bc9678c2699","slug":"a-demand-for-super-backward-status","type":"story","status":"publish","title_hn":"अति पिछड़ा का दर्जा देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अति पिछड़ा का दर्जा देने की मांग
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
महापदमनंद कम्यूनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन के अधिवेशन में बैठे अतिथि।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
कसया।कुश्ाीनगर के कसया में एक सामाजिक संगठन का अधिवेशन हुअा। धोबी, नाई, विश्वकर्मा आदि (परजावट समाज) को पिछड़ी जाति का दर्जा न देकर अति पिछड़ी जाति का दर्जा दिया जाय। आज भी समाज में कुप्रथाओं के कारण लोग अति पिछड़े हैं। इसके लिए समाज और सरकार दोनों को आगे आना होगा और विशेष दर्जा देकर विकास के बारे में नीति बनानी होगी।
ये बातें सामाजिक संगठन महापदमनंद कम्यूनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद नंद ने कहीं। वह संगठन की जिला इकाई की ओर से नगर पालिका परिषद कुशीनगर के विवाह भवन में आयोजित दो दिवसीय 22वें राज्य अधिवेशन के समापन सत्र में रविवार को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति व शिक्षा के जनजागरण से ही इस अभिशाप से मुक्ति मिल सकती है।
संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अवधराज नंद ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर ने अति पिछड़े वर्ग की जातियों को आरक्षण दिया था। इस समय भी देश के छह प्रांतों की सरकारें कर्पूरी फार्मूले पर आरक्षण दे रही हैं। इसलिए उत्तर प्रदेश में भी सरकार को आरक्षण देना चाहिए।
विज्ञापन
इसके अलावा अधिवेशन को डॉक्टर जेपी शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, डॉक्टर कन्हैया शर्मा, विश्वकुमार सेन, विनय कुमार सहित संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।
अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रामअवतार नंद व संचालन प्रदेश महासचिव आदित्य नारायण सेन ने किया। इस मौके पर बाबूलाल, अंजू शर्मा, आकांक्षा शर्मा, बच्चेलाल शर्मा, रामबहादुर, श्याम नंदा, इंद्रजीत शर्मा, उपेंद्र शर्मा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।