फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A cyclist was hit by a motorcycle and died.

Kushinagar News: साइकिल सवार मजदूर को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

Tue, 30 Dec 2025 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 30 Dec 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
A cyclist was hit by a motorcycle and died.
कप्तानगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के सोहनी गांव के पास सोमवार को साइकिल सवार मजदूर को बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी कप्तानगंज भिजवाया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना के बाद परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

सोहनी गांव निवासी 58 वर्षीय सवारत साहनी कप्तानगंज कस्बे में मजदूरी करने गए थे। वह शाम को काम कर इंदरपुर चौराहे से सब्जी खरीदकर साइकिल से घर लौट रहे थे। इस दौरान इंदरपुर से कसया की तरफ आ रहे तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। लोगों ने दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर कप्तानगंज सीएचसी ले गए, जहां डाक्टरों ने इलाज के दौरान मृत्यु घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी सुखनाली देवी रोते-रोते गश खाकर बेहोश हो जा रही थीं। परिवार में दो बेटे त्रिभुवन (30) व अमित (22) हैं। इसमें त्रिभुवन की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ दीपक सिंह ने कहा कि मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसमें लोगों ने एक युवक को बाइक के साथ पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द किया है। इसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed