{"_id":"5b5f63c54f1c1b19208b7b27","slug":"a-crowd-of-devotees-reached-shiva-temples","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे दिन हर-हर महादेव से गूंजते रहे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे दिन हर-हर महादेव से गूंजते रहे शिवालय
कुशीनगर (ब्यूरो)
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
पूरे दिन हर-हर महादेव से गूंजते रहे शिवालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। सावन के पहले सोमवार को जिले के सभी शिवमंदिरों में दिन श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। भोर में चार बजे से ही श्रद्धालु हर-हर महादेव के जयघोष के साथ शिवमंदिर पहुंचने लगे थे। लोगों ने बेल पत्र, भांग, धतूर, दूध आदि चढ़ा कराकर महादेव की पूजा कर परिवार सुख समृद्धि की कामना की। प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे।
सोमवार को नगर के शिवाला मंदिर, दुर्गा मंदिर, भूतनाथ मंदिर, छावनी शिव सागर, मटिहनिया शिवमंदिर, करहिया शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। कुबेरस्थान के प्राचीन शिव मंदिर में आसपास के गांवों के अलावा जिले के दूरदराज इलाकों से भी श्रद्धालुओं का जत्था जलाभिषेक करने पहुंचा था। यहां सुरक्षा के लिए कई थानों की पुलिस एवं पीएसी के जवान तैनात रहे। सेवरही क्षेत्र के शिव मंदिरों में भी भोर से ही श्रद्धालुओं की कतार लगी थी। बाबा पंचेश्वरनाथ शिव मंदिर शिवाघाट, विश्वकर्मा शिव मंदिर जवाहर नगर, रामजानकी शिव मंदिर गांधीनगर, बाबा विंदेश्वरीदास शिव मंदिर पकड़ीहार समेत गल्ला मंडी, राजेंद्रनगर, जीन बाबा, राजपुर, अहिरौलीदान, सलेमगढ़, तरयासुजान, जोगनी, मलाहीटोला, कतौरा, दौनाहा, चखनी, पिरोजहा आदि अन्य गांवों में स्थित शिव मंदिरों में भक्तों के जयघोष घंटा ध्वनी से गूंजते रहे। दुदही क्षेत्र के पडरौन मडुरही गांव के भक्त भारी संख्या में पहुंचे और जलाभिषेक किया। श्रद्धालु सुबह गंडक नदी से जल भरकर जयघोष के साथ खरसाल, जटवलिया, सरगटिया,तिलंगवापट्टी, जमुआन, दशहवा, धोबीघटवा आदि गांव होते हुए मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। इस दौरान अजय मद्धेशिया, सौरभ मिश्रा, लालबाबू, अजय कुशवाहा आदि मौजूद रहे। छितौनी के पथलेश्वर नाथ मंदिर, करहिया के शिव मंदिर, अमवाधाम मंदिर समेत जिले के सभी प्रमुख मंदिरों में दिन भर श्रद्धालुुओं ने जलाभिषेक कर पूजन-अर्चन किया।