{"_id":"63d0332dedd10c73f86270c7","slug":"a-case-of-attempt-to-murder-and-robbery-was-registered-against-the-accused-kushinagar-news-gkp4653772115-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आरोपियों पर हत्या की कोशिश व लूट का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आरोपियों पर हत्या की कोशिश व लूट का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
आरोपियों पर हत्या की कोशिश व लूट का मुकदमा दर्ज
विशुनपुरा थाना क्षेत्र में ग्राहक सेवा केंद्र में लूट का मामला
पुलिस की पांच टीमें कर रही बदमाशों की तलाश
पडरौना/दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर कोठी बाजार में सोमवार को पीएनबी के ग्राहक सेवा केंद्र में लूट के मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। मैनेजर अजय गौतम ने तहरीर दी थी। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि बदमाशों की तलाश में पांच टीमें लगी हैं। उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
बैकुंठपुर कोठी में राजकुमार गुप्ता पीएनबी का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे दो बाइक सवार चार बदमाश ग्राहक सेवा केंद्र में पहुंचे। बदमाशों ने वहां रुपये जमा कराने आई महिला से 10 हजार रुपये लूट लिए। मैनेजर अजय गौतम और सामने इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाने वाले जितेंद्र कुमार ने विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। बदमाशों के हमले में महिला और अन्य लोग बाल-बाल बचे। ग्रामीणों के जुटने पर बदमाशों ने भागने की कोशिश तो लोगों ने एक बदमाश को दबोच लिया। उसकी पिटाई करके लोगों ने पुलिस को सौंप दिया।
इस मौके पर पहुंचे एसपी धवल जायसवाल ने घटना की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस की पांच अलग-अलग टीमें बनाकर बदमाशों की तलाश शुरू करा दी। देर रात इस मामले में चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि बदमाशों के बारे में जानकारी मिली है। उनकी तलाश में टीम लगा दी गई है। जल्द ही सभी को पकड़ लिया जाएगा।
पकड़े गए आरोपी ने दी गलत जानकारी
दुदही। लूट कांड में पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को गलत नाम-पता बताया था। देर रात पुलिस जब उसके पते पर पहुंची तो उस नाम के किसी व्यक्ति की पुष्टि नहीं हुई। सोमवार को लूटपाट के बाद भाग रहे एक बदमाश को लोगों ने पकड़ लिया था। उसने पुलिस को अपना नाम-पता अजय सिंह निवासी विशुनपुरा, थाना नेबुआ नौरंगिया बताया था। जांच में उसके नाम, पते की पुष्टि नहीं हुई। मंगलवार को उसने अपना नाम, पता दूसरा बताया है। इसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।
घायल युवकों का जिला अस्पताल में हुआ उपचार
दुदही। साहस का परिचय देकर बदमाश को पकड़ने में घायल हुए युवकों का इलाज मंगलवार को जिला अस्पताल में कराया गया। इन युवकों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।
बता दें कि लूट के बाद गोली चलाकर भाग रहे एक बदमाश को पकड़ने में जितेंद्र, भोला, अजय और अरुण घायल हो गए थे। मंगलवार को जितेंद्र और भोला का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। साहस दिखाने वाले युवकों को एसपी गणतंत्र दिवस पर सम्मानित करेंगे।
बिहार के बदमाशों पर शक, पुलिस की टीमें कर रही तलाश
दुदही। ग्राहक सेवा केंद्र में लूटपाट में शामिल बदमाश बिहार के हो सकते हैं। इस वजह से पुलिस की टीम बिहार में भी सक्रिय हो गई है। मंगलवार को पुलिस की तीन टीमें बिहार की सीमा में गई थीं। हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस अधिकारी नहीं कर रहे हैं।