फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A case has been filed against an office boy for misbehaving with the DIOS officer. The accused claimed he used to interrupt him when he applied the sandalwood paste and tilak.

Kushinagar News: डीआईओएस से अभद्रता पर ऑफिस ब्वॉय पर केस दर्ज, आरोपी बोला- चंदन-टीका लगाने पर टोकते थे

Fri, 31 Oct 2025 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
A case has been filed against an office boy for misbehaving with the DIOS officer. The accused claimed he used to interrupt him when he applied the sandalwood paste and tilak.
संतकबीरनगर। डीआईओएस हरिश्चंद्र नाथ ने शुक्रवार को जिला पुस्तकालय के ऑफिस ब्वॉय पंकज कुमार पांडेय पर अभद्रता और मारपीट की कोशिश का केस दर्ज कराया हैै। वहीं आरोपी का कहना है कि डीआईओएस उसे चंदन-टीका लगाकर आने पर बार-बार टोकते थे। वह अधिकारी होने का धौंस दिखाकर उसे जलील करते थे।
विज्ञापन


कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि, गोरखपुर के चौरीचाैरा क्षेत्र के ग्राम चकदेईया निवासी डीआईओएस हरिश्चंद्र नाथ ने पुलिस को तहरीर दी कि बृहस्पतिवार शाम करीब 4:30 बजे वह कार्यालय में समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान जिला पुस्तकालय में आउटसोर्स के माध्यम से ऑफिस ब्वाॅय के पद पर कार्यरत पंकज पांडेय निवासी ग्राम बुदहट, जनपद गोरखपुर को दायित्व का निर्वहन ठीक ढंग से करने का निर्देश दिया गया। इस पर वह बहस करने लगा तथा हाथापाई की कोशिश करते हुए धमकी दी। उनको जाति सूचक एवं आपत्तिजनक शब्द कहे। कार्यालय में लगभग 30 मिनट तक हंगामा किया। डीआईओएस की तहरीर पर एससी/एसटी समेत अन्य धाराओं में केस पंजीकृत कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


उधर, ऑफिस ब्वाय पंकज का आरोप है कि डीआईओएस अक्सर कर्मचारियों से दुर्व्यवहार करते हैं। उसे टीका व चंदन लगाकर कार्यालय आने से मना करते हैं। अधिकारी होने का धौंस दिखाते हैं और जलील करते हैं। अब तक वह बर्दाश्त करता रहा पर अब उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि डीआईओएस का कहना है कि बिना सूचना ऑफिस से गायब रहने पर बृहस्तपतिवार को उन्होंने पंकज को अनुपस्थित कर दिया था, इससे नाराज होकर उसने उनके साथ उनके कार्यालय में अभद्रता की और मारपीट की कोशिश की। इस मामले में केस दर्ज होने पर खुन्नस में वह इस तरह का आरोप लगा रहा है।

गैरहाजिर करने का विवाद
बताया जा रहा है कि डीआईओएस ने बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे जिला पुस्तकालय का निरीक्षण किया और गैर हाजिर कर्मियों को रजिस्टर में अनुपस्थित कर दिया। इसके बाद कथित तौर पर डीआईओएस के एक करीबी कर्मी ने रजिस्टर में अपनी हाजिरी बना दी। इसका पता चलने पर शिकायत करने पंकज डीआईओएस के पास गया। इसके बाद दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे।

------------
चंदन-टीका लगाकर ऑफिस आने से मना करने की जानकारी नहीं है। न ही ऐसी कोई शिकायत ही कर्मचारी ने की है। अगर वह शिकायत करेगा तो इसकी जांच कराई जाएगी। -आलोक कुमार, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed