{"_id":"6628398d64803828b10c1da4","slug":"a-call-to-contribute-towards-nation-building-by-voting-100-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-115868-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शत-प्रतिशत मतदान कर देश के निर्माण में योगदान का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शत-प्रतिशत मतदान कर देश के निर्माण में योगदान का आह्वान
Wed, 24 Apr 2024 04:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 24 Apr 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
उदित नारायण इंटर काॅलेज में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत गुब्बारा उड़ाकर मतदान की अपील करत
फोटो है
- उदित नारायण पीजी कॉलेज परिसर में गुब्बारा उड़ाकर डीएम ने लोगों से की मतदान की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। उदित नारायण पीजी कॉलेज परिसर में मंगलवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत डीएम ने गुब्बारा छोड़कर लोगों से मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदाता भारत के भाग्य विधाता हैं। शत-प्रतिशत मतदान कर देश के निर्माण में योगदान करना चाहिए।
डीएम उमेश मिश्र ने कहा कि विद्यालय के बच्चे घर, परिवार और समाज के लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करें, ताकि अधिक से लोग घर से निकलकर मतदान कर सकें। उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र की पहचान होती है। जितना अधिक मतदान होगा, उतना ही देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत होती है। इसलिए लोगों को मतदान को पर्व की तरह मनाते हुए शतप्रतिशत मतदान में सहभागी बनना चाहिए। मतदान के दौरान किसी भी तरह परेशानी होने पर प्रशासन को अवगत कराए। सूचना मिलते ही शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद उन्हाेंने विभिन्न रंगों के गुब्बारा से बने गुच्छे को आकाश में छोड़ा। इस दौरान सीडीओ गुंजन द्विवेदी, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, डीएसओ दिलीप कुमार, बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्य, डीआईओएस रविंद्र सिंह, पीडी जगदीश त्रिपाठी, डीसी मनरेगा राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
0
डीएम ने किया मतदान कार्मिक प्रशिक्षण का निरीक्षण
पडरौना। मतदान जागरूकता कार्यक्रम के बाद डीएम ने उदित नारायण इंटर कॉलेज में चल रहे मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे पीठासीन अधिकारी और अन्य मतदान कार्मिकों से वार्ता कर उनसे प्रशिक्षण से जुड़े सवाल पूछे।
विज्ञापन
डीएम उमेश मिश्र ने निरीक्षण के दौरान मतदान कार्मिकों से निर्वाचन के दौरान भरे जाने वाले सभी प्रपत्रों, जैसे 17-ए, 17-सी, मतपत्र लेखा, विभिन्न तरह के लिफाफे, सील, पीठासीन डायरी और मॉकपोल के बाद अपनाए जाने वाली प्रक्रिया आदि के बारे में पूछताछ की। उनके प्रश्नों का पीठासीन अधिकारियों ने उत्तर दिया। डीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव मिलकर शांतिपूर्ण, स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय तरीके से संपन्न करना है। पूरे चुनाव के दौरान सभी को निष्पक्ष रहना है।