{"_id":"656638a938a0f5128a090ee4","slug":"a-bus-full-of-wedding-processions-went-out-of-control-and-hit-six-people-standing-on-the-roadside-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-8477-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बारातियों से भरी बस बेकाबू बस ने सड़क किनारे खड़े छह को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बारातियों से भरी बस बेकाबू बस ने सड़क किनारे खड़े छह को मारी टक्कर
विज्ञापन
- राजापाकड़ नहर चौराहे पर हुआ हादसा, दो बाइक भी क्षतिग्रस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी राजापाकड़ में नहर चौराहा पर मंगलवार शाम को बारातियों से भरी बस बेकाबू हो गई। सड़क किनारे खड़े छह लोगों को टक्कर मार दिया। वहीं दो बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे में घायल छह लोगों को पुलिस ने अस्पताल भेजा है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
राजापाकड़ चौराहे पर सब्जी का बाजार लगा था। शाम के समय गांव से एक बारात निकल रही थी। इस कारण चौराहे पर भीड़ अधिक थी। शाम 5:50 बजे बारात लेकर तुर्कपट्टी की तरफ जा रही बस अनियंत्रित हो गई। सड़क के किनारे खड़े दो बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में राजापाकड़ के राजू यादव, जितेंद्र मिश्र, राजन ठाकुर, सेवरही के दुमही के राजेश्वर राय, एक बच्ची और एक अन्य युवक घायल हो गए। हादसे के बाद गांव के युवक ने बस का पीछाकर एक किलोमीटर दूर गोबरहीं गांव के पास रोक लिया। जबकि चालक वहां से भाग गया था। मौजूद लोगों ने घायलों को एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद राजेश्वर राय को घर भेज दिया गया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने गंभीर रूप से घायल राजू यादव, जितेंद्र मिश्र और राजन ठाकुर को तमकुहीराज सीएचसी भेजा। एसओ ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है।