{"_id":"65f0ca0a2e1ec1ac180066d6","slug":"a-bus-full-of-wedding-guests-and-bolero-collided-15-people-injured-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-114016-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बरातियों से भरी बस और बोलेरो में टक्कर, 15 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बरातियों से भरी बस और बोलेरो में टक्कर, 15 लोग घायल
Wed, 13 Mar 2024 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 13 Mar 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। पडरौना-छपया राष्ट्रीय राजमार्ग-28बी के नौरंगिया चौराहे पर सोमवार की देर रात बरातियों से भरी बस और बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में 15 लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी कोटवा में भर्ती कराया गया। इनमें पांच की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने तीन को जिला अस्पताल और दो को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज चल रहा है।
तमकुहीराज के भटवलिया गांव निवासी सूरज गुप्ता के घर से सोमवार को खड्डा में बरात गई थी। शादी के बाद रात करीब एक बजे बस से बराती तमकुहीराज लौट रहे थे। बस नौरंगिया चौराहे पर पहुंची थी कि गोरखपुर से रही बोलेरो से आमने-सामने की टक्कर हो गई। दोनों गाड़ियों के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस में सवार बराती विशुनपुरा के विजय, तमकुहीराज के दुर्गा, हसमुद्दीन, तबारक, तरयासुजान के सिकंदर, भटवलिया के विकास, पुरैना के बस चालक होशियार और बोलेरो सवार खड्डा के रमेश, बड़े, अनिल, आर्यन, लक्ष्मी देवी घायल हो गए।
हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और घायलों को कोटवा सीएचसी भेजवाया। वहां पांच घायलों की हालत गंभीर देख तीन को जिला अस्पताल और दो को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को किनारे करा कर पुलिस ने आवागमन बहाल कराया। नेबुआ नौरंगिया एसएचओ हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है। दोनों वाहनों के सवार चोटिल हुए हैं। घायलों का इलाज चल रहा है। फिलहाल किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।