फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A bridge will be built on the Siswa river, the way to Valmikinagar will be easier

Kushinagar News: सिसवा नदी पर बनेगा पुल, वाल्मीकिनगर की राह होगी आसान

Mon, 21 Jul 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 21 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
A bridge will be built on the Siswa river, the way to Valmikinagar will be easier
लक्ष्मीपुर। क्षेत्र के सिसवा नदी घाट पर पुल निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इसके निर्माण पर 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पुल निर्माण के लिए बिहार सरकार ने स्वीकृति दे दी है। बरसात बाद निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। इसका निर्माण होने पर कुबेरस्थान, कठकुइयां, दुदही क्षेत्र के लोगों को धनहा की दूरी करीब 50 किलोमीटर कम हो जाएगी। कुशीनगर के कुबेरस्थान से बिहार के धनहा, वाल्मीकिनगर की तरफ से जाने के लिए इस समय लोग पडरौना, खिरकिया के रास्ते बांसी की तरफ से जाते हैं। इससे लोगों को धनहा या वाल्मीकिनगर पहुंचने में 50 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करनी पड़ती है। इससे लोगों को पैसा के साथ अधिक समय भी खर्च करना पड़ता है।
विज्ञापन

इस समस्या को देखते हुए बिहार के वाल्मीकिनगर विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह की पहल पर बिहार सरकार ने मधुबनी प्रखंड के सिसवा नदी घाट पर पुल निर्माण की स्वीकृति दी है। बरसात बाद इस पुल का निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

पुल निर्माण होने से बिहार के अलावा कुशीनगर के सीमावर्ती करीब 20 गांव के लोगों का बिहार के बगहां, धनहा, बेतिया समेत अन्य कई बड़े शहरों की दूरी कम हो जाएगी। इससे क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी। वाल्मीकिनगर विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिकू सिंह ने बताया कि गंडक पार के मधुबनी प्रखंड के सिसवा नदी पुल बनाने का रास्ता साफ हो गया है। बिहार सरकार की तरफ से पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बरसात समाप्त होते ही पुल का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed