फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A bridge will be built on Khajuria canal, 66 lakhs will be spent

Kushinagar News: खजुरिया नहर पर बनेगा पुल, खर्च होंगे 66 लाख

Fri, 06 Jun 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 06 Jun 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
A bridge will be built on Khajuria canal, 66 lakhs will be spent
कसया। कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के सोहसा मठिया में खजुरिया नहर शाखा के 37.350 किमी पर सिंचाई विभाग की ओर से 66 लाख रुपये की लागत साढ़े पांच मीटर चौड़ा पुल के निर्माण कार्य का भूमि पूजन व शिलान्यास बृहस्पतिवार को सासंद विजय कुमार दूबे और विधायक पीएन पाठक ने संयुक्त रूप से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को आत्मनिर्भर बनाने का काम हो रहा है। फलाईओवर का निर्माण, कृषि विश्वविद्यालय, मेडिकल काॅलेज व सड़कों को बनाया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि कुशीनगर विधायक पीएन पाठक ने कहा कि विधानसभा में विकास का कार्य निरन्तर जारी है। सोहसा मठिया विद्युत उपकेंद्र की समस्या का समाधान कराने के लिए सदन में आवाज उठाऊंगा। भाजपा नेता धनंजय मणि त्रिपाठी ने सोहसा मठिया उपकेन्द्र के बदहाली को दूर करने के लिए मांग की। अधिशाषी अभियंता सिंचाई बी राम ने कहा कि पुल के बन जाने से ग्रामीणों और स्कूली छात्रों को आने जाने में सहूलियत मिलेगा। कार्यक्रम में सहायक अभियंता सुधीर कुमार, रामनरायण यादव, धर्मेंद्र कुमार और अवर अभियंता दीपक कुमार, रमेश चौरसिया ने अतिथियों को बुद्ध प्रतिमा और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेश राव व संचालन अमरनाथ मद्धेशिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed