फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A bridge will be built on Bhainsaha Ghat of the Gandak River, which will give wings to development.

Kushinagar News: गंडक नदी के भैंसहा घाट पर बनेगा पुल, विकास को लगेंगे पंख

Sun, 25 Jan 2026 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 25 Jan 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
A bridge will be built on Bhainsaha Ghat of the Gandak River, which will give wings to development.
 प्रस्तावित पक्का पुल।संवाद
पडरौना/खड्डा। गंडक नदी पर भैंसहा घाट के पास पक्का पुल निर्माण का सपना अब साकार होने जा रहा है। शासन की ओर से 716 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद इस बहुप्रतीक्षित परियोजना का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। साढ़े चार किलोमीटर लंबा यह पुल क्षेत्र के विकास को नई गति देगा और बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।
विज्ञापन

पुल निर्माण से कुशीनगर, महराजगंज, बिहार और नेपाल के बीच आवागमन सुगम होगा। वर्षों से नदी के कारण कटे हुए इस क्षेत्र के एक लाख से अधिक लोगों को अब शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार के लिए आसान रास्ता मिलेगा। बाढ़ के समय जो इलाका अलग-थलग पड़ जाता था, अब वहां साल भर संपर्क बना रहेगा।
विज्ञापन

पुल बनने के बाद नदी के उस पार स्थित करीब छह हजार एकड़ जमीन खेती के लिए पूरी तरह उपयोग में आ सकेगी। हर साल बाढ़ से होने वाला नुकसान कम होगा और किसानों की आमदनी बढ़ेगी। इसके साथ ही बिजली, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार का रास्ता भी खुलेगा। खड्डा बाजार और आसपास के इलाकों में व्यापारिक गतिविधियां तेज होंगी। नेपाल और बिहार से सीधा संपर्क बनने से सीमावर्ती व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही सोहगीबरवा वन्यजीव अभयारण्य और वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से सटे इस क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाएं भी मजबूत होंगी, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। गौरतलब है कि गंडक नदी पर भैंसहा घाट के पास पक्का पुल और दोनों ओर एप्रोच मार्ग की मांग लंबे समय से की जा रही थी। मुख्यमंत्री ने खड्डा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इसकी घोषणा की थी। इसके बाद सेतु निगम द्वारा डीपीआर तैयार कर भेजी गई, जिसे वर्ष 2024-25 में व्यय वित्त समिति ने स्वीकृति प्रदान की। अब फरवरी माह में कैबिनेट से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed