फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   a boy died bur hightension wire

Kushinagar News: 33 हजार वोल्ट करंट की चपेट में आने से बालक की मौत

Mon, 10 Jul 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 10 Jul 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
a boy died bur hightension wire
कसया थाना क्षेत्र के महुआडीह गांव का निवासी था बालक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कसया थाना क्षेत्र के महुआडीह गांव के 14 वर्षीय एक बालक की 33 हजार वोल्ट करंट की चपेट में आने से मौत हाे गई। यह हादसा रविवार की शाम करीब छह बजे हुआ, जब वह नहर के किनारे बकरी चरा रहा था।
बताया जा रहा है कि महुआडीह निवासी अनिल (14) पुत्र घूरा गांव के पास नहर की पटरी पर बकरी चरा रहा था। तभी वह बकरी के चारे के लिए पेड़ पर चढ़कर पत्ते तोड़ने लगा। नहर की दक्षिण पटरी से होकर गुजरी 33 हजार वोल्ट की लाइन, जो सोहसा मठिया विद्युत उपकेंद्र पर जाती है, उसकी चपेट में आ गया। उसमें करंट प्रवाहित होने के कारण पेड़ पर झुलसने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

आसपास के ग्रामीणों ने इस घटना को देखकर परिजनों और ग्राम प्रधान को जानकारी दी। ग्राम प्रधान भरत ने कसया पुलिस को सूचना देकर विद्युत बिजली आपूर्ति बंद कराई। पुलिस ने बालक के शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्चे की मां गुड्डी और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed