{"_id":"6a1b4ea7fc419bf0730e7111","slug":"a-boon-for-the-reta-region-foundation-laid-for-five-link-roads-kushinagar-news-c-205-1-ksh1019-160828-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रेता क्षेत्र को मिली सौगात, पांच संपर्क मार्गों का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रेता क्षेत्र को मिली सौगात, पांच संपर्क मार्गों का शिलान्यास
Sun, 31 May 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 31 May 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। बड़ी गंडक नदी के किनारे बसे बाढ़ प्रभावित रेता क्षेत्र के गांवों को आपस में जोड़ने तथा आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से शनिवार को राज्य सड़क निधि से पांच संपर्क मार्गों का शिलान्यास किया गया। शिवपुर गांव में आयोजित समारोह में सांसद विजय कुमार दूबे एवं विधायक विवेकानंद पांडेय ने शिलापट का अनावरण किया।
लोक निर्माण विभाग की ओर से बाल गोविंद छपरा, शिवपुर खास, बसंतपुर खास, मरिचहवा तथा हरिहरपुर खास गांवों के लिए संपर्क मार्गों का निर्माण कराया जाएगा। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद ग्रामीणों को बरसात और बाढ़ के दौरान मुख्य मार्गों तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी।
सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि रेता क्षेत्र के गांव लंबे समय से बेहतर सड़क संपर्क की मांग कर रहे थे। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा प्राप्त होगी।
विज्ञापन
विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि बाढ़ प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता में रहा है। सड़क निर्माण से ग्रामीणों की आवाजाही आसान होगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच बेहतर होगी।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता कुणाल राव ने किया। इस दौरान प्रभारी एसडीएम सर्वेश सिंह, अजय गोविंद राव, संतोष मणि त्रिपाठी, प्रद्युम्न तिवारी आदि मौजूद रहे।