फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A 15 year-old boy Molested three year old girl filed a case

Kushinagar News: तीन साल की बच्ची से 15 साल के किशोर ने किया दुष्कर्म, केस

Fri, 11 Aug 2023 11:57 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज़ एजेंसी दुदही (कुशीनगर)।
संवाद न्यूज़ एजेंसी दुदही (कुशीनगर)। Published by: vivek shukla Updated Fri, 11 Aug 2023 11:57 AM IST
सार

गांव में गुरुवार की शाम करीब 6 बजे 3 वर्षीय एक बच्ची दरवाजे पर खेल रही थी। घर पर केवल बच्ची की मां थी। अन्य परिजन बाजार एवं खेत गए थे। इस बीच पड़ोस का 15 वर्षीय किशोर बच्ची को गोद में उठा कर खेलाने लगा। वह बच्ची को अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
A 15 year-old boy Molested three year old girl filed a case
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कुशीनगर जिले में विशुनपुरा थानाक्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की शाम तीन साल की बच्ची से पड़ोस के 15 साल के किशोर ने दुष्कर्म किया। वह खेलने के बहाने किनारे ले गया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।पुलिस बच्ची को दुदही सीएचसी में भर्ती कराई है। उसकी दादी की तहरीर पर केस दर्ज हुआ है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक एक गांव में गुरुवार की शाम करीब 6 बजे 3 वर्षीय एक बच्ची दरवाजे पर खेल रही थी। घर पर केवल बच्ची की मां थी। अन्य परिजन बाजार एवं खेत गए थे। इस बीच पड़ोस का 15 वर्षीय किशोर बच्ची को गोद में उठा कर खेलाने लगा। वह बच्ची को अपने घर ले गया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: नया गोरखपुर: शासन से मिले 400 करोड़, अब धरातल पर दिखेगी योजना

विज्ञापन
विज्ञापन

उस वक्त लड़के के घर वाले खेत में गए थे। उसने घर में दुष्कर्म किया। लड़की रोती चिल्लाती घर पहुंची। मां ने बच्ची से पूछा तो अपनी भाषा में उसने पूरी बात बताई।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर विश्वविद्यालय की डॉ श्रद्धा शुक्ला राज्य ललित कला अकादमी की निदेशक नियुक्त, खुशी की लहर

शाम 7 बजे दादी बकरी चराकर लौटीं, एवं अन्य परिवार वाले बाजार से लौटे तो महिला ने घटना क्रम परिजनों को बताया। फिर परिजनों ने रात्रि 9 बजे डायल 112 को सूचना दिया। डायल 112 पुलिस पहुंची। मामला जानने के बाद थानाध्यक्ष को घटना की जानकारी दी गई।

बच्ची को दुदही सीएचसी में भर्ती कराया गया। बच्ची की दादी की तहरीर पर आरोपी लड़के के खिलाफ दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के तहत पुलिस मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed