{"_id":"64d5ccbb0e8369de9c037399","slug":"400-crores-received-from-government-for-naya-gorakhpur-2023-08-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नया गोरखपुर: शासन से मिले 400 करोड़, अब धरातल पर दिखेगी योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नया गोरखपुर: शासन से मिले 400 करोड़, अब धरातल पर दिखेगी योजना
Fri, 11 Aug 2023 11:22 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 11 Aug 2023 11:22 AM IST
सार
नया गोरखपुर के लिए शहर के उत्तर पूर्व और पूर्वी क्षेत्र के 24 गांवों की छह हजार एकड़ जमीन शासन ने चिह्नित की है। पहली किस्त आने के बाद से जीडीए की ओर से जमीन अधिग्रहण की तैयारी तेज की जाएगी। नया गोरखपुर में हर तरह की सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन
गोरखपुर शहर।
- फोटो : राजेश कुमार
विस्तार
गोरखपुर शहर के उत्तरी और उत्तरी पूर्वी छोर (पिपराइच-मानीराम) में करीब 6000 एकड़ में मॉडल सैटेलाइट सिटी के रूप में नया गोरखपुर बसाने की परियोजना अब धरातल पर उतरेगी। शासन ने इसके लिए पहली किस्त के रूप में 400 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। इस रकम से जमीन अधिग्रहण करने के लिए मुआवजे की राशि दी जाएगी। छह हजार एकड़ की इस परियोजना पर करीब 17 हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण एवं नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत प्रथम चरण में सात विकास प्राधिकरणों के लिए एक हजार करोड़ रुपये की स्वीकृति शासन ने दी है। इनमें सबसे अधिक 400 करोड़ रुपये गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) को मिले हैं। मुख्यमंत्री ने इस योजना के लिए तीन हजार करोड़ की स्वीकृति पहले ही दे दी है। अब पहली किस्त जारी हुई है। इसके तहत करीब पांच लाख लोगों को बसाने की तैयारी है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर विश्वविद्यालय की डॉ श्रद्धा शुक्ला राज्य ललित कला अकादमी की निदेशक नियुक्त, खुशी की लहर
विज्ञापन
नया गोरखपुर के लिए शहर के उत्तर पूर्व और पूर्वी क्षेत्र के 24 गांवों की छह हजार एकड़ जमीन शासन ने चिह्नित की है। पहली किस्त आने के बाद से जीडीए की ओर से जमीन अधिग्रहण की तैयारी तेज की जाएगी। नया गोरखपुर में हर तरह की सुविधाएं होंगी। शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, सीवेज, जल निकासी का बेहतर इंतजाम किया जाएगा।
जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि 400 करोड़ रुपये जारी हो गए हैं। जल्द ही जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी।
जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि 400 करोड़ रुपये जारी हो गए हैं। जल्द ही जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी।