फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   भुगतान हुआ पूरा, शौचालय अधूरा

भुगतान हुआ पूरा, शौचालय अधूरा

Fri, 24 Oct 2014 05:30 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Fri, 24 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हाटा। ग्रामीण स्वच्छता मिशन के तहत गांवों में बनने शौचालय कई गांवों में अधूरे हैं। जबकि इसके लिए आया पूरा धन निकाल लिया गया है। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करने के बाद भी दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे लोगों में नाराजगी है। मोतीचक विकास खंड के बहुआस गांव में स्वच्छता अभियान के तहत शौचालयों के निर्माण का कार्य शुरू कराया गया था। शौचालयों का आधा अधूरा निर्माण कराने के बाद कार्य बंद करा दिया गया। लाभार्थियों को बताया गया कि जितना रुपया मिला था उतना कार्य हो गया है। शेष धन आने के बाद कार्य पूरा कराया जाएगा। काफी दिन बीत जाने पर जब शौचालयों का कार्य पूर्ण नहीं कराया गया तो लाभार्थियों ने जन सूचना अधिकार के तहत ब्लाक से इससे संबंधित सूचना मांगी। सूचना मिलने पर ज्ञात हुआ कि इस मद का पूरा पैसा बहुत पहले ही निकाल लिया गया है। इसके बाद गांव के रामअचल, रमेश, कपिलदेव, देवेंद्र, भागीरथी, अंनत, बंधन, भगवानी, प्रमोद आदि ने तहसील दिवस में भी प्रार्थना पत्र दे कर धन निकालने के बाद भी शौचालयों के पूरा नहीं होने की शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में गांव के सेक्रेट्री विनोद दूबे का कहना है कि अधूरे शौचालयों का कार्य जल्द ही पूर्ण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed