{"_id":"70-97274","slug":"Kushinagar-97274-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो पलटा, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो पलटा, कई घायल
Kushinagar
Updated Tue, 21 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हाटा। रामपुर सोहरौना, महुआरी मार्ग पर सोमवार को सवारियों से भरा एक टेंपो पलटने से कई लोग घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत काफी गंभीर होने के कारण उसे गोरखपुर रेफर कर दिया गया। हाटा कोतवाली के रामपुर सोहरौना की ओर से सवारियों से भरा एक टेंपो सोमवार की शाम महुआरी चौराहे की ओर आ रहा था। तेज गति से आ रहा टेंपो जैसे ही नाऊमुंडा गांव के सामने पहुंचा, अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया। इस घटना में इसमें सवार रामपुर सोहरौना निवासी अनिरुद्ध, मधवापुर निवासी सरस्वती और विश्वजीत दुबे घायल हो गए। लोगों की मदद से घायलों को हाटा स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया। अनिरुद्ध की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने गोरखपुर रेफर कर दिया। शेष दोनों घायलों का इलाज हाटा में ही चल रहा था।
विज्ञापन