फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   शिद्दत से याद किए गए सुभाष चंद्र बोस

शिद्दत से याद किए गए सुभाष चंद्र बोस

Fri, 24 Jan 2014 05:45 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Fri, 24 Jan 2014 05:45 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिले में सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस दौरान सभी ने सुभाष चंद्र बोस के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। उनको नेतृत्व क्षमता का धनी बताते हुए सभी ने कहा कि आज उनके आदर्श देश की जरूरत हैं। उनके आदर्शों पर चल कर ही देश का उत्थान संभव है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर के हनुमान इंटर कॉलेज में सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरूआत मां शारदे के वंदना से हुई। इस अवसर पर अपने संबोधन में शिक्षक फसीहुज्जमा अंसारी ने कहा कि नेतृत्व क्षमता के मामले में सुभाष बाबू का कोई सानी नहीं था। देश प्रेम और राष्ट्रीयता उनमें बचपन से ही थी। शिक्षक राकेश त्रिपाठी ने कहा कि सुभाष बाबू सच्चे अर्थों में जादुई व्यक्तित्व के धनी थे। आज देश को उनके बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है। इस अवसर पर कमल प्रसाद कुशवाहा, जगतनारायण शुक्ल, चंद्रभान सिंह, उषेश पांडेय, अनील शुक्त, नागेंद्र मिश्र, राणाप्रताप, अरूण चौबे, राहुल मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

नगर के चित्रगुप्त मंदिर समिति ने सुभाष चंद्र बोस के जयंती पर चित्रांस समाज के लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद समिति के अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस को ही नेताजी कहा जाता है। उन्हाने अपने कार्यो से हिटलर को भी प्रभावित किया था। जिससे हिटलर भी उनके नेतृत्व क्षमता के कारण आगे बढ़कर उनसे दोस्ती का हाथ बढ़ाया था। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रही। इसे बाद नगर के सुभाष चौक पहुंचकर सर्वप्रथम नेताजी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान संजय चाणक्य, सतीश श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव एसके श्रीवास्तव, धिरेंद्र मोहन सहाय, जितेंद्र श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, ऋषि श्रीवास्तव, आदित्य श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुबेरस्थान के सरस्वती ज्ञान मंदिर में भी सुभाष बाबू की जयंती मनाई गई। समारोहपूर्वक मनाए गए जयंती के कार्यक्रम में वक्ताओं ने सुभाष बाबू के जीवन वृतांत के बारे में विस्तार से चर्चा की। सभी ने सुभाष बाबू के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। स्काउट लीडर अभिषेक तिवारी और आराधना गुप्ता ने सुभाष बाबू के चित्र को सलामी देकर उनके प्रति श्रद्धाजंलि अर्पित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सैन्य अधिकारी सुरेश पांडेय ने सितंबर माह में हुए स्काउट गाइड शिविर के बच्चों को प्रमाण पत्र भी वितरित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नवीन मिश्र, डॉ. आईजे सिंह, देवेंद्र त्रिपाठी, कासिम अंसारी, साहिल, सुनीता, किरन डॉ. विजय सिंह, रणजीत गिरी आदि मौजूद रहे।
सुभाष चंद्र बोस के विचार प्रासंगिक : डॉ. पीके राय
जयंती पर तरयांसुजान बाजार में विचार गोष्ठी आयोजित हुई
अमर उजाला ब्यूरो
सेवरही। नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, राष्ट्रभक्त के साथ अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ने वाले एक वीर योद्धा थे। उन्होंने देश को अंग्रेजों की दासता से मुक्ति दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके विचार अब भी हमारे बीच प्रासंगिक बने हैं।
ये बाते तरयांसुजान बाजार में बृहस्पतिवार को सुभाष सेना की ओर से आयोजित सुभाष जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन के सलाहकार डॉ. पीके राय ने कहीं। उन्होंने कहा कि सुभाष चंद्र बोस की बहादुरी और देश प्रेम की वजह से उन्हें नेताजी के नाम से अब भी हम शिद्दत के साथ याद करते हैं। वे केवल आजाद हिंद फौज के संस्थापक ही नहीं, बल्कि एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे। उनका नारा था कि तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आजादी दूंगा। विचार गोष्ठी को तमकुहीराज के ब्लाक प्रमुख संजय गुप्ता, सेवरही प्रमुख प्रतिनिधि उदय नारायण गुप्ता, दुदही प्रमुख प्रतिनिधि गिरिजेश जायसवाल, सपा जिला उपाध्यक्ष जयंत कुमार सिंह आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्त्रस्म की अध्यक्षता ग्राम प्रधान नगीना यादव तथा संचालन शिवजी राय ने
किया। इस दौरान अवधेश राय, राजू राय, रूदल यादव, मानेंद्र शर्मा, मोहम्मद आलम, अरविंद सिंह पटेल, दीनानाथ सिह, हिरालाल यादव रहे। इस अवसर पर सभासद रंजन जायसवाल, शमशुल हक, भगवान सिंह पटेल, राकेश यादव, सुरेश यादव, लव जायसवाल , बच्चा सिंह, लोहा यादव, आशुतोष यादव, आदि मौजूद थे।
0
सुभाष चंद बोस की जयंती मनाई
फाजिलनगर। स्थानीय कस्बे में स्थित नेताजी सुुभाष चंद बोस मेमोरियल हास्पिटल में सुभाष चंद बोस की जयंती मनाई गई। इस दौरान दस मरीजों का नि:शुल्क आपरेशन भी हुआ। इस मौके पर कार्यक्त्रस्म को संबोधित करते हुए बसपा नेता डॉ. अमीरूहसन ने कहा कि देश की आजादी मे नेताजी के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। कार्यक्त्रस्म के आयोजक डॉ. कलामुद्दीन ने कहा कि देश नेता जी का हमेशा ऋणि रहेगा और आने वाली पीढ़ी भी उन पर नाज करेगी। इस दौरान फकरे आलम, अलीमुद्दीन, नंदलाल विद्रोही, प्रभुनाथ शुक्ला, मैतुल मस्ताना, मनीष आदि उपस्थित रहे।
फोटो
युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं सुभाष चंद्र : अनिल
अमर उजाला ब्यूरो
जगदीशपुर। विकास खंड सुकरौली अंतर्गत स्थित नेता जी सुभाष चंद्र बोस इंटरमीडिएट कॉजेल टीकर में सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस दौरान मुख्य अतिथि तथा

ब्लॉक प्रमुख सुकरौली के प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस आज के समय में भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनके सिद्धाताें पर चलने की आवश्यकता है। विशिष्ठ अतिथि तथा शिक्षा निदेशालय इलाहाबाद के लिपिक अजय कुमार, तथा उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने भी कार्यक्त्रस्म को संबोधित किया। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाचार्य रामनारायण सिंह ने अथितियों का स्वागत किया। कार्यक्त्रस्म की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष भवानी प्रसाद तिवारी ने की। छात्रों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मेधावी विद्यार्थियों को मेडल और पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्त्रस्म का संचालन अवधेश यादव ने किया। इस दौरान दिलीप सिंह, व्यास सिंह प्रधानाचार्य, राजेंद्र सिंह, उदयभान गुप्ता, तुफानी निषाद, संग्राम सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed