फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   कुशीनगर में अज्ञेय का जन्म गौरव की बात

कुशीनगर में अज्ञेय का जन्म गौरव की बात

Fri, 24 Jan 2014 05:45 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Fri, 24 Jan 2014 05:45 AM IST
विज्ञापन
कसया। कुशीनगर के राजकीय बौद्ध संग्रहालय परिसर में मंगलवार को कमिश्नर गोरखपुर जेपी गुप्ता ने महाकवि सच्चिदानंद हीरानंद वात्साययन अज्ञेय की प्रतिमा का अनावरण किया। कमिश्नर बोले कि प्रतिमा की स्थापना से अज्ञेय के व्यक्तित्व और कृतित्व को विदेशी पर्यटक भी जान सकेंगे।
विज्ञापन

कमिश्नर ने कहा कि अज्ञेय जैसे महापुरुष का कुशीनगर में जन्म लेना गौरव की बात है। अज्ञेय कुशीनगर में जन्मे जरूर, पर यहां उनकी स्मृतियों को प्रतिमा स्थापना के माध्यम से संजोए जाने का पहला अवसर है। उन्होंने संग्रहालय में बने अज्ञेय स्मृति सभागार का निरीक्षण भी किया। साथ ही उन्होेंने प्रतिमा और सभागार बनाए जाने के कार्य के लिए डीएम रिग्जियान सैंफिल की सराहना की। कमिश्नर ने संग्रहालय प्रभारी को प्रतिमा की छतरी और फांउडेशन की दीवार पर संगमरमर लगाए जाने का निर्देश दिया। परिसर में अज्ञेय स्मृति वाटिका भी बनाई जाएगी। अनावरण के संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान सीडीओ जनार्दन बरनवाल, एसडीएम कृष्णा करुणेश, सचिन कुमार सिंह, पंकज वर्मा, तहसीलदार राजेश कुमार सिंह, प्रभारी धनंजय राय, ब्रजेश मणि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed