फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   जाम लगा रहे प्रेरकों पर लाठीचार्ज

जाम लगा रहे प्रेरकों पर लाठीचार्ज

Tue, 24 Dec 2013 05:43 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Tue, 24 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पडरौना। डॉयट प्राचार्य के खिलाफ प्रेरकों का चल रहा धरना छठे दिन सोमवार को डायट प्राचार्य से वार्ता विफल होने के बाद चक्का जाम में बदल गया। शाम तीन बजे से शुरू हुए चक्का जाम को समाप्त करने के लिए पहले तो प्रशासन मनाता रहा। जब बात नहीं बनी तो देर शाम को पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठियां भांज कर जाम समाप्त कराया।
सोमवार की दोपहर को प्रेरकों का एक प्रतिनिधि मंडल डायट प्राचार्य से वार्ता के लिए गया हुआ था, लेकिन वार्ता विफल होने पर वहां लौटे प्रेरकों ने धरना पर बैठे प्रेरकों को बताई तो धरनारत प्रेरकों का कहना था कि प्राचार्य जिला लोक शिक्षा समिति के सचिव पद से करोड़ों रुपये को गोलमाल कर लिए हैं। प्रेरकों की मांग है कि डायट प्राचार्य को उनके पद से हटाकर इसकी जांच कराई जाए।
विज्ञापन

धरनारत प्रेरकों के साथ ही चार प्रेरक माधुरी देवी, ज्वाला देवी, राजदेव और फूलमती भूख हड़ताल पर बैठीं हैं। इन लोगों का आरोप है कि साक्षर भारत मिशन योजना के तहत ग्राम स्तर पर प्रेरकों की नियुक्ति कर लोगों को साक्षर बनाने के लिए शासन से मिले चार करोड़ रुपये का डायट प्राचार्य ने गोलमाल कर दिया है। आरोप है कि डॉयट प्राचार्य प्रशीक्षण के लिए मिली 09 लाख रुपये को टीए मद में खर्च कर लिए हैं, जो शासनादेश का उल्लंघन है। इनका आरोप है कि मानदेय मांगने वाले प्रेरकों की संविदा निरस्त कर दी जाती है। प्रेरकों का आरोप है कि रुपये मिलने के बाद सारे नियम को ताक पर रख कर प्रेरकों का नवीनीकरण कर दिया जाता है, जबकि रुपये न देने वाले प्रेरकों का नवीनीकरण होने के बाद भी प्रमाण पत्र नहीं दिया जाता है। प्रेरकों ने अपने मांग पत्र में ऐसे ही दस बिंदुआें पर जांच कराए जाने की मांग की है। प्रेरकों की मांग है कि जब तक जांच की प्रक्रिया पूरी नहीं होती है, तब तक संविदा समाप्त किए गए एक जिला समन्वयक, नौ ब्लाक समन्वयक और 1237 प्रेरकों की संविदा बहाल कर उनसे कार्य लिया जाए। धरने में आदर्श प्रेरक एमटी भीटी के जिलाध्यक्ष जवाहर शर्मा, संविदा समाप्त एक जिला समन्वयक आरपी सिंह, चंद्रभान शर्मा, योगेंद्र वर्मा, अंगिरा शर्मा, दिलशाद आलम, धरणीधर मिश्र, उपेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed