{"_id":"70-78769","slug":"Kushinagar-78769-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजद कार्यकर्ताओं का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजद कार्यकर्ताओं का धरना जारी
Kushinagar
Updated Mon, 23 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
हाटा। सड़क के चौड़ीकरण और मरम्मत की मांग को लेकर पट्टन चौराहे पर किया जा रहा राष्ट्रीय जनता दल कार्यकर्ताओं का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। अब तक प्रशासन की ओर से कोई सुधि नहीं लेने के कारण धरने पर बैठे नेताओं ने सोमवार को हाटा-पिपराइच मार्ग को जाम करने की चेतावनी दी है।
हाटा-पिपराइच मार्ग पर पट्टन चौराहे से लेकर भैसही तक सड़क को चौड़ा करने और पट्टन चौराहे से एफसीआई गोदाम तक की सड़क की मरम्मत आदि कई मांगाें को लेकर राजद के जिला उपाध्यक्ष भगवान दयाल विश्वकर्मा की अगुवाई में पार्टी के कार्यकर्ता और आस पास के कई लोग शुक्रवार को पट्टन चौराहे पर धरने पर बैठे थे। तीन दिन बीतने के बाद भी कोई अधिकारी इन की बात सुनने नहीं आया। उसके बाद धरने पर बैठे नेताओं ने निर्णय लिया है कि सोमवार को हाटा-पिपराइच मार्ग को को जाम करेंगे।