फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   व्यापार मंडल चलाएगा जागरूकता अभियान

व्यापार मंडल चलाएगा जागरूकता अभियान

Mon, 23 Dec 2013 05:43 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Mon, 23 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। रविवार को स्थानीय नगर के गुदरी बाजार में पूर्वांचल व्यापार मंडल की अगुवाई में व्यापारी समस्याओं को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता बाबूलाल मोदनवाल ने की। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश सैनी ने कहा कि पूर्वांचल का उद्योग निरंतर बंद होता जा रहा है। पूर्वांचल का व्यापारी सबसे अधिक राजस्व शासन को देता है, फिर भी व्यापारियों का उत्पीड़न प्रशासन की तरफ से किया जा रहा है। ऐसे में व्यापारियों को एकजुटता का प्रदर्शन करना होगा। उन्होंने आगामी 3 फरवरी को आयोजित होने वाले व्यापारी दिवस को प्रदेश स्तर पर सफल बनाने के लिए व्यापारी जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया। बैठक को राघवशरण मिश्र, कन्हैया सिंह पटेल, विजय पांडेय ने भी संबोधित किया। बैठक की शुरुआत अर्जुन यादव की तरफ से स्वागीत प्रस्तुत कर किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय जायसवाल, नगर अध्यक्ष हरिमोहन जायसवाल, प्रदेश मंत्री नाथू सिंह पटेल, मुख्तार अंसारी, श्रीकांत पांडेय, भोली चौरसिया, प्रेम जायसवाल, मनोज जायसवाल, नीरज चौरसिया, मल्लू अंसारी, संतोष वर्मा, सिराज अहमद, मोतीलाल, ध्रुवदेव तिवारी, पिंटू, संजय जायसवाल, मोतीलाल गुप्ता, नीरज चौरसिया आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed