{"_id":"70-78578","slug":"Kushinagar-78578-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के साथ महिला दूसरे दिन भी रही भूख हड़ताल पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के साथ महिला दूसरे दिन भी रही भूख हड़ताल पर
Kushinagar
Updated Fri, 20 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। सेवरही विकासखंड के मथौली गांव की रहने वाली लक्ष्मीना अपने परिवार के साथ दूसरे दिन भी भूख हड़ताल पर बैठी रही। इस महिला का कहना था कि भूख हड़ताल के बारे में वह पहले भी अवगत करा चुकी है लेकिन कोई उसकी फरियाद सुनने नहीं पहुंचा।
मथौली निवासिनी लक्ष्मीना देवी का कहना है कि वह भूमिहीन और गरीब परिवार की है। मजदूरी करके अपने बच्चों की परवरिश करती है। इस महिला के मुताबिक डीआरडीए से आवास के लिए 24 मार्च 2012 को एक चेक जारी हुआ था। लेकिन विभागीय कर्मचारियों ने वह धनराशि किसी और व्यक्ति के खाते में भेज दी। तब से वह सुधार कराने और आवास के लिए बीडीओ, पीडी, सीडीओ और डीएम से कई बार आग्रह कर चुकी है। भूख हड़ताल पर बैठने की सूचना वह पहले भी दे चुकी है लेकिन किसी ने उसकी फरियाद नहीं सुनी। लक्ष्मीना आवास दिलाने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए दूसरे दिन भी अपने बच्चों के साथ भूख हड़ताल पर बैठी रही।