फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   नसबंदी के बाद जमीन पर लिटा दिया

नसबंदी के बाद जमीन पर लिटा दिया

Fri, 20 Dec 2013 05:43 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Fri, 20 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। बृहस्पतिवार को रामकोला सीएचसी में महिलाओं को नसबंदी के बाद खुले में जमीन पर लिटा दिया गया। महिलाआें का कहना था कि ऐसी व्यवस्था की जानकारी उन्हें होती तो वे घर से ही कंबल लेकर आई होतीं। इसके पूर्व भी इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इसी तरह की अव्यवस्था हुई थी, लेकिन फिर भी उसमें कोई सुधार नहीं हो सका है। ठंढ में ऐसी महिलाओं को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रामकेाला सीएचसी पर नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया था। सुबह से लोग शिविर में नसबंदी कराने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराने लगे थे। दोपहर तक ही 150 लोगों ने नसबंदी के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया था। दिन के करीब पौने दो बजे नसबंदी करने वाले डॉक्टर एए खान सीएचसी पहुंचे। एक घंटे बाद लगभग पौने तीन बजे नसबंदी का कार्य शुरू हुआ। नसबंदी करने के बाद लगभग आधा दर्जन महिलाओं को बेड मुहैय्या हो सका। उसके बाद नसबंदी वाली सभी महिलाओं को पहले तो सीएचसी के अंदर जमीन पर एक चादर के सहारे लिटा दिया गया। जब सीएचसी के अदंर जगह नहीं बची तो नसंबदी के बाद महिलाओं को खुले आसमान के नीचे एक चादर पर जमीन पर लिटाया जाने लगा। वह चादर भी नसबंदी कराने वालों का ही होता था। नसबंदी कराने के बाद ऐसी ही जमीन पर लिटाई गई गीता देवी, भरपटिया, राजकुमारी देवी, अनिता देवी, सुधा, पुनम देवी, सरिता देवी सहित कई महिलाओं ने बताया कि इस ठंढक में जमीन पर एक चादर देकर लिटा दिया गया है। इन लोगों का कहना था कि यदि ऐसी व्यवस्था की जानकारी पहले से ही होती तो वे ठंड से बचने के लिए अपने घरों से ही कंबल लेकर आई होती। इसके पूर्व वाले नसबंदी शिविर में भी इसी तरह की अव्यवस्था थी। उस समय सीएचसी के लोगों ने कहा था कि अगले बार से मरीजों के हिसाब से बिस्तर आदि की व्यवस्था कर ली जाएगी। लेकिन इस बार का भी नजारा वैसा ही रहा। किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं किए जाने से मरीजों के साथ उनके तीमारदारों ने कहा कि इस तरह की अव्यवस्था के बीच नसबंदी कराने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। इस बाबत सीएमओ डॉ. हरिगोविंद ने कहा कि अभी इसकी जांच कराकर व्यवस्था कराई जा रही है। अगली बार से पूरी व्यवस्था मुहैया कराने के बाद ही नसबंदी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed