{"_id":"70-78024","slug":"Kushinagar-78024-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे की हत्या में अब तक कार्रवाई नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे की हत्या में अब तक कार्रवाई नहीं
Kushinagar
Updated Thu, 12 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। दो महीने पहले नगर के अंबे चौक के रहने वाले तीन वर्षीय बच्चे की मौत के सिलसिले में पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन आरोप है कि इसके आगे कार्रवाई नहीं की। पीड़ित परिवार के लोग कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों से भी मांग कर चुके हैं।
कोतवाली अंतर्गत नगर के अंबे चौक की निवासिनी रंजना पांडेय का आरोप है कि उनके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के परिवारीजनों से सितंबर महीने में झगड़ा हो गया था। रोज की भांति अगले दिन जब उनका बच्चा उस व्यक्ति के घर खेलने गया, तो उस परिवार की एक महिला ने बच्चे का नाक मुंह दबाकर उसकी हत्या कर शव को एक टंकी में डाल दिया था।
रंजना पांडेय के मुताबिक थाने में दो बार प्रार्थनापत्र देने के बाद दुर्घटना के कारण मौत का मुकदमा पंजीकृत हुआ। लेकिन पुलिस ने अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। जबकि इस सिलसिले में एसपी से लेकर पुलिस महानिरीक्षक तक को प्रार्थनापत्र दिया जा चुका है।
विज्ञापन
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी डीपी सिंह ने कहा कि घटनास्थल पर हत्या से संबंधित कोई निशान नहीं मिला था। प्रकरण की जांच एसआई शिवनारायण को सौंप दी गई है। फिलहाल इस मामले में अब तक कोई पकड़ा नहीं जा सका है। कहा कि पुलिस जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर देगी।