फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा

कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा

Thu, 12 Dec 2013 05:42 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Thu, 12 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
कसया। 13 दिसबंर को कुशीनगर में होने वाले मैत्रेय परियोजना के शिलान्यास कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट होगा। इसके लिए आठ स्थानों पर बड़े साइज के एलसीडी स्क्रीन भी लगाए जाएंगे। बुधवार को डीएम रिग्जियान सैम्फिल ने संवाददाताओं से बातचीत में तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मंच पर विदेशी कलाकारों के अलावा स्थानीय लोक संस्कृति के बिरहा और फरुवाही के कलाकार भी कार्यक्रम पेश करेंगे। डीएम ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर 200 फ्लड लाइट, 30 बिग स्पीकर और 200 हार्न स्पीकर लगाए जा रहे हैं। विशिष्ट जनों की बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है। डीएम ने आम जन से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील री है। डीएम ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

पहुंचे विदेशी कलाकार
कसया। मैत्रेय परियोजना के शिलान्यास समारोह को यादगार बनाने के लिए विदेशी कलाकारों का दल बुधवार दोपहर को कुशीनगर पहुंच गया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर कलाकारों ने व्यवस्था का जायजा लिया। विदेशी कलाकारों का दल बौद्ध संस्कृति और पंरपरा पर आधारित तीन कार्यक्रम पेश करेगा। इनमें मास्क डांस और लाइन डांस की प्रस्तुति को विशेष बताया जा रहा है। कलाकारों के दल के प्रमुख एंड्रयू टीम के साथ बुधवार को कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिए। प्रस्तुति के लिए टीम ने डीएम को कई सुझाव भी दिए। विदेशी कलाकारों के अलावा संस्कृति विभाग की ओर से भी दो कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। संस्कृति विभाग के कलाकारों की टीम बुधवार की देर शाम को कुशीनगर पहुंच रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed