{"_id":"70-77986","slug":"Kushinagar-77986-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को सबक और प्रतिभा को मिला मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को सबक और प्रतिभा को मिला मंच
Kushinagar
Updated Thu, 12 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। तीन दिन किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी जानकारियां और युवाओं को नई तकनीक और उपकरणों से रू-ब-रू कराने वाले ‘अमर उजाला’ के विराट किसान मेले पर मंगलवार को विराम लग गया। इस बीच मिट्टी की निशुल्क जांच से लेकर खेती के आधुनिक तरीके बताने वाली विशेषज्ञ राय किसानों को लाभप्रद साबित हुई तो जिले व आसपास के छात्र-छात्राओं को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए प्रतिभा प्रदर्शन का मंच भी मिला। परिसर में एक तरफ कृषि आधारित ज्ञान की बौछार रही तो मेहंदी, नृत्य, गायन और रंगोली प्रतियोगिताओं सरीखे रचनात्मक प्रदर्शन की बौछार। मंगलवार को अंतिम दिन जब यह रचनात्मकता चरम पर पहुंची तो मेला पंडाल में मौजूद हर आम और खास कह उठा-आगाज जितना अच्छा, समापन भी उतना शानदार।
यही वजह ने जहां छात्र-छात्राआें को कुछ अलग करने की प्रेरणा दी, वहीं कृषि से जुड़े विशेषज्ञों ने अन्नदाताओं को अधिक पैदावार के जरिए आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने का रास्ता दिखाया। इस विराट किसान मेले का आगाज जिस शानदार तरीके से हुआ, समापन भी भव्य रहा। यहां जुटे लोगों ने आयोजन की जमकर तारीफ की। सबने कहा कि बेजोड़ प्रस्तुति के कारण ‘अमर उजाला’ का यह विराट किसान मेला काफी दिनों तक याद किया जाएगा।