फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   118 एकड़ के पॉकेट में शुरू होगा मैत्रेय का निर्माण

118 एकड़ के पॉकेट में शुरू होगा मैत्रेय का निर्माण

Thu, 12 Dec 2013 05:42 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Thu, 12 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
कसया। 13 दिसंबर को मैत्रेय परियोजना के शिलान्यास के तत्काल बाद 118 एकड़ के पॉकेट में मैत्रेय का काम भी शुरू कराने की पूरी तैयारी है। प्रशासन 118 एकड़ जमीन मैत्रेय ट्रस्ट को हैंडओवर कर देगा। प्रशासन को उम्मीद है कि परियोजना का काम शुरू होते ही विवादित मामलों को हल करने में भी सहूलियत तो होगी ही, ट्रस्ट को लेकर अविश्वास के बादल भी छंटेंगे।
विज्ञापन

परियोजना के लिए आवश्यक 250.83 एकड़ भूमि के सापेक्ष प्रशासन के पास कुल 186.37 एकड़ जमीन मौजूद है। शेष 81.94 एकड़ भूमि के करार और मुआवजे के वितरण में अभी विलंब है। उपलब्ध 186.37 एकड़ भूमि में 118 एकड़ का अंश सबसे बड़ा पॉकेट है। शेष भूमि कई पॉकेट में है। प्रशासन की योजना पहले बड़े पॉकेट में परियोजना की स्थापना का काम शुरू करा देने की है। प्रशासन मान कर चल रहा है कि जैसे-जैसे मैत्रेय के काम में तेजी आती जाएगी, शेष भूमि पर करार की प्रक्रिया पूरी होने में भी सहूलियत होती जाएगी। दरअसल, परियोजना के प्रति किसानों में अविश्वास का होना भी शेष भूमि के करार में एक बड़ी बाधा है। अधिग्रहण की कार्यवाही के दौरान मैत्रेय ट्रस्ट पर भी कई आरोप लगे। सवाल उठा कि मेगा परियोजना लगाने का दावा करने वाले ट्रस्टियों का पता ही नहीं है। शिलान्यास के दिन मैत्रेय ट्रस्ट के आध्यात्मिक निदेशक लामा जोपा रिम्पोछे और मुख्य दानकर्ता के संजीव चौधरी भी उपस्थित रहेंगे। ऐसे में परियोजना को लेकर किसानों के बीच उठ रहे ढेर सारे सवालों का जवाब खुद-ब-खुद हल हो जाने की भी लोग उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोट
शिलान्यास के बाद जमीन नहीं देने वाले किसानों से भी बात की जाएगी। विकास से यहीं के लोगों को फायदा होगा। सभी को मिल-जुलकर परियोजना की स्थापना में सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिग्जियान सैंफिल, जिलाधिकारी
फोटो है
कड़ी निगरानी में बन रहा सीएम का मंच
हेलीपैड निर्माण का कार्य तेज, सात स्थानों पर बन रही पार्किंग
अमर उजाला ब्यूरो
कसया। मैत्रेय परियोजना का शिलान्यास करने के लिए 13 दिसंबर को कुशीनगर आ रहे मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव के कार्यक्रम को लेकर सोमवार को प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर रही। मुख्यमंत्री की सभा के लिए पक्का मंच का निर्माण पुलिस सुरक्षा में हो रहा तो हेलीपैड बनने के काम में भी तेजी आ गई है।
मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से सीधे मंच के बगल में बन रहे हेलीपैड पर उतरेंगे। एक दूसरे हेलीकॉप्टर से मुख्य सचिव जावेद उस्मानी और मैत्रेय के ट्रस्टी लामा जोपे रिम्पोछे और संजीव चौधरी आएंगे। सभास्थल की ओर आने वाले प्रमुख मार्गों पर सात पार्किंग स्थल बनाए जा रहे हैं। लीलावती देवी स्टेडियम, बुद्धा पीजी कॉलेज, इंटर कॉलेज, देवरिया-कुशीनगर मार्ग, हाइवे और मंच से थोड़ी दूर पर वीवीआईपी की गाड़ियों के लिए पार्किंग बनाए जाने का काम भी शुरू हो गया। मंगलवार को पंडाल, लाइट, डेकोरेशन, साउंड सिस्टम भी लगने शुरू हो जाएंगे। सोमवार को नगर पंचायत ने महापरिनिर्वाण पथ के दोनों ओर की पटरियों और नालियों की साफ-सफाई का काम शुरू करा दिया। किनारों पर लगे बिजली के खंभों पर सोडियम लैंप भी लगने शुरू हो गए।
फोटो है
तैयारियों की समीक्षा कर जरूरी निर्देश दिए
कमिश्नर, डीएम और राज्यमंत्री ने की समीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
कसया। कुशीनगर आ रहे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यक्रम को लेकर कमिश्नर सोमवार को भी कुशीनगर पहुंचे। कमिश्नर, डीएम और राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. पीके राय ने तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में डीएम ने नगर पंचायत अध्यक्ष मुकेश्वर मद्धेशिया को कार्यक्रम स्थल पर लोगों के पीने का शुद्ध पानी और महापरिनिर्वाण पथ के दोनों ओर की सड़कों और नालियों की सफाई में युद्धस्तर पर करा लेने का निर्देश दिया। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रेमप्रकाश और प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता सुल्तान अहमद को डीएम ने मंच और हेलीपैड का काम मानक के अनुरूप जल्द पूरा कराने को कहा। डीएम ने मंच की साज सज्जा और पंडाल, लाइट को लेकर ठेकेदार के लिए निर्देश दिया। अधिशासी अभियंता विद्युत को स्थल पर 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने का निर्देश दिया गया। कमिश्नर और राज्यमंत्री ने तैयारियों का जायजा लिया और कई जरूरी सुझाव दिए। इस दौरान सीडीओ जनार्दन बरनवाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कृष्णा करुणेश, तहसीलदार राजेश कुमार राय, ब्रजेश मणि त्रिपाठी, हरिशंकर सिंह आदि उपस्थित रहे।
सीएम के जोरदार स्वागत की तैयारी
सपाइयों ने बैठक कर रणनीति तैयार की
अमर उजाला ब्यूरो
कसया। मैत्रेय परियोजना का शिलान्यास करने कुशीनगर आ रहे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का स्वागत करने के लिए सपा कार्यकर्ता भी तैयारियों में जुट गए हैं। सोमवार को सपाइयों ने बैठक कर स्वागत की रणनीति तैयार की।

सपा नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख दीपक यादव की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग परिसर में बैठक हुई। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सब्बीर खां ने मुख्यमंत्री के स्वागत में गांव-गांव से लोगों को लाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां बांटी। सपाइयों की योजना कार्यक्रम स्थल तक जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों को झंडी, बैनर और होर्डिंग से पाट देने की है। अध्यक्ष ने लोहिया वाहिनी और युवजन सभा के कार्यकर्ताओं को भी सीएम के स्वागत में जुटने के निर्देश दिए। अध्यक्षीय संबोधन में पूर्व प्रमुख ने कहा कि मैत्रेय परियोजना कुशीनगर के विकास में मील का पत्थर साबित होने जा रही है। सपा कार्यकर्ताओं को शिलान्यास के कार्यक्रम में आमजन की सहभागिता को लेकर भी कार्य करना होगा। तभी समाज में इसका अच्छा संदेश जाएगा। शुकुरूल्लाह अंसारी, पुरंदर यादव, ऐनुल हक, कुंदन यादव आदि ने भी अपने विचार रखते हुए सीएम के स्वागत को ऐतिहासिक बनाने की बात कही। बैठक में प्रेमप्रकाश दुबे, भोला मिश्र, राजू पांडेय, सदावृक्ष चौहान, सुरेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed